बस्ती (उ.प्र.)। जिले की नामचीन फर्म स्थानीय प्रभा इलेक्ट्रॉनिक्स के स्वामी राजीव पाण्डेय के अपहरण एवं जान से मारने की कोशिश करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ओम मिश्र ने राजीव पाण्डेय के 17 लाख रुपए हड़पने की नीयत से यह खौफनाक साजिश रची थी। घटना में शामिल चार अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पत्रकारों के सामने घटना का खुलासा किया है। बताया कि जमीन की खरीद फरोख्त के मामले में राजीव पाण्डेय को ओम मिश्र से 18 लाख रुपए लेने थे। ओम ने साजिश के तहत विश्वास में लेने के लिए 19 नवम्बर को दिन में उन्हें एक लाख रुपए दे दिये और सायं सात बजे तक शेष 17 लाख देने की बात कही थी। नियत समय पर पैसे ले जाकर देने बजाय फोन करके पैसे देने हेतु पुराना डाकखाना चौराहा (पकौड़ी चौराहा) पर बुलाया और इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला। एसपी ओमवीर सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

(घायलावस्था में राजीव पाण्डेय)
उक्त सनसनीखेज वारदात के मामले में शहर कोतवाली में मुअसं. 521/2026 धारा 140(2), 311 एवं 109 के तहत आनन्द पाण्डेय ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें पुलिस ने ओम मिश्र के अलावा चार अन्य को नामजद किया है। मुख्य अभियुक्त ओम मिश्र (24 वर्ष) पुत्र चन्द्र मणि मिश्र उर्फ मणि मिश्र निवासी रानीपुर थाना नगर जनपद बस्ती आज पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने इसके पास से घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (बिना नंबर की) चेचिस सं. – MA3ZFDFSKTK608595 बरामद कर लिया है। बाकी चार अभियुक्तों की गिरप्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तीन टीमों का गठन किया है। जिसमें अभिषेक उर्फ मुन्ना लाल पुत्र रामबुझारथ निवासी टोला भण्डारे मेहदावल जनपद संतकबीरनगर, रितेश यादव पुत्र शिवानन्द निवासी नरकटहा थाना पनियरा जनपद महाराजगंज, सुधांशु यादव एवं मुन्ना प्रजापति की तलाश की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
स्थानीय शहर से सटे भैंसहिया निवासी राजीव पाण्डेय पुत्र राम मनोहर पाण्डेय की कम्पनी बाग में प्रभा इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से कम्प्यूटर एवं इलेक्ट्रानिक्स की जिले की प्रसिद्ध दुकान है। घटना के दिन 19 नवम्बर गुरूवार को समय सायं लगभग सात बजे राजीव पाण्डेय को ओम मिश्र ने रुपये देने के लिए पकौड़ी चौराहे पर बुलाया। दोनों लोगों का किसी जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर कमीशन के 1800000 रूपये को लेकर विवाद चल रहा था। यह पैसा ओम मिश्र द्वारा राजीव पाण्डेय को दिया जाना था। पैसा न देना पड़े इसके लिए एक पूर्व नियोजित तो योजना के तहत 19 नवम्बर को ओम ने दिन में पहले राजीव पाण्डेय के दुकान पर दोपहर में जाकर एक लाख रुपये दिये और यह विश्वास दिलाया की आज शाम को 07.00 बजे तक आपका पूरा पैसा 17 लाख दे दूंगा। उसके बाद शाम को 7 बजे ओम ने अपने मोबाईल नम्बर 7054462212 से राजीव पाण्डेय के मोबाईल नम्बर 7007110257 पर काल करके बताया कि आप पकौड़ी चौराहे पर चले आईये, मैं यहीं पैसा लेकर आपका इंतजार कर रहा हूं। विश्वास में आकर मजरूब राजीव पाण्डेय अपने स्कुटी से पकौड़ी चौराहे पर गये तो ओम मिश्रा ने पैसा देने के बहाने अपने सफेद रंग की बिना नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार में राजीव पाण्डेय को जबरदस्ती बैठा लिया। योजना के तहत पूर्व से ही 4 लोग गाड़ी मे बैठे थे। ये लोग उन्हें पकौड़ी चौराहे से अपहरण करके अमहट पुल होते हुए बांसी रोड पर आगे रुधौली तक राजीव पाण्डेय को ले गये। रास्ते में ओम मिश्र तथा उसके चारों साथियों ने मिलकर राजीव पाण्डेय को मारपीट कर मरणासन कर दिया और मरा समझ कर चलती गाड़ी से फेंक दिया। बदमाशों ने जानलेवा हमला करते हुए इनकी अंगूठी, चैन व पैसे भी छीन लिये। राहगीर द्वारा पुलिस चौकी विशुनपुरवा थाना रुधौली जनपद बस्ती पर सूचना दी गयी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर तत्परता से गम्भीर रुप से घायल राजीव पाण्डेय को सीएचसी रुधौली पहुंचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद इनको जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। उसके बाद नवयुग मेडिकल सेंटर में उनका उपचार चल रहा है। उनके साथ इतनी अधिक मारपीट की गई है कि करीब चालीस टांके लगने की खबर मिल रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह, उप निरीक्षक रतिश चंचल चौकी प्रभारी सिविल लाइन, उप निरीक्षक अमित कुमार चौकी प्रभारी बड़ेबन, हेड कांस्टेबल शैलेश शर्मा, कांस्टेबल राजू यादव, देवेन्द्र गुप्ता, चन्दन यादव, कुंज बिहारी, अभिषेक कुमार, एवं महिला कांस्टेबल खुशबू पाण्डेय थाना कोतवाली जनपद बस्ती शामिल रहे।
रिपोर्ट – मनीष श्रीवास्तव ‘अंकुर’


