फोटो नं. 3, 4
सिविल डिफेन्स टीम ने जरूरत मन्दों के बीच बांटी खुशियाँ
बस्ती। जरूरत मन्दों के बीच सिविल डिफेन्स टीम ने बांटी खुशियाँ, मिठाई, लईया, गट्टा आदि के साथ उनके साथ बिताए समय, प्लास्टिक की गिलास में चाय आदि गर्म पेय पदार्थों से होने वाले नुकसान के प्रति किया जागरूक और विकल्प के रूप में कुल्हड बनाने वाले कर्मयोगी कुम्हार जन को भी दीपावली के अवसर पर प्रोत्साहित किया, लईया, गट्टा, मिठाई सहित दीपावली की खुशियां मनाई।
चीफ वार्डन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि श्याम बहादुर, मंगरु प्रसाद, रामहित आदि ग्राम कटरी विकास क्षेत्र कप्तानगंज जनपद बस्ती निवासी अपने घर पर परम्परागत तरीकों के साथ साथ बिजली के चाक पर भी मिट्टी के दिए कुल्हड़, हांडी व अन्य बर्तन बनाने का कार्य पीढ़ियों से करते हुए चले आ रहे हैं उन्हें भी सम्मानित किया गया। डिप्टी चीफ वार्डन डॉ वीके वर्मा ने बताया कि प्लास्टिक या कागज की गिलास में गर्म दूध, चाय आदि पीने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच रहा है, इस अवसर पर सेक्टर वार्डन प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ मनोज मिश्रा आदि की सहभागिता रही। इसी कड़ी में सिविल डिफेंस टीम ने पटाखों के प्रति किया जागरूक, दुकानों पर समुचित अग्नि सुरक्षा के उपाय करने, बाल्टी में पानी, बालू आदि भर कर रखने, जरूरत पड़ने पर अविलम्ब फायर ब्रिगेड की सहायता लेने आदि के लिए अपील करते हुए पटाखा खरीदने वालों को भी जागरूक किया गया कि पटाखे सदैव खुले स्थान पर चलाएं, तेज आवाज वाले पटाखे न चलाएं, बृद्ध, बीमार लोगों, अस्पताल के आसपास पटाखे न चलायें, बच्चों के साथ पटाखे छोड़ते समय बड़े लोग भी जरूर साथ रहें।


