बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। जिला निर्वाचन कार्यालय, ईवीएम – वीवीपैट वेयरहाउस बस्ती को 12 अक्टूबर 2026 को आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन – 2027 के संदर्भ में ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी हेतु वीडियोग्राफी के तहत खोला एवं बन्द किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने बताया कि ईवीएम वेयरहाउस को खोलने के समय राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि अजय पाल सिंह जिला मीडिया प्रभारी, भारतीय जनता पार्टी, कुलदीप जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, भोला पाण्डेय, नगर महा सचिव, समाजवादी पार्टी, शेषमणि, सचिव, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (एम), दीपक कुमार, जिला सचिव, बहुजन समाज पार्टी उपस्थित रहे।
ई०वी०एम० के भण्डारण एवं सुरक्षा से संबंधित विस्तृत प्रक्रिया इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन मैनुअल में उल्लिखित है, जो कि भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट https://www.eci.gov.in/evm-vvpat पर उपलब्ध है।


