
बस्ती (उ.प्र.)। भाजपा बस्ती की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को जिला मुख्यालय कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों—जिला प्रशिक्षण वर्ग, बूथ समिति सत्यापन, शक्तिकेंद्र प्रभारियों की नियुक्ति, मंडलों में साप्ताहिक बैठकें तथा ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान प्रशिक्षण वर्ग हेतु पंजीकरण किया गया, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की ट्रेनिंग दी गई तथा जिला प्रशिक्षण शुल्क भी जमा कराया गया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रामनगर मंडल अध्यक्ष गिरिजेश यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में दिवंगत कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया गया तथा संगठन सुदृढ़ीकरण पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य चिरंजीव चौरसिया उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने की तथा संचालन अमृत कुमार वर्मा द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र सेवा से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने “बूथ विजय” का संकल्प दोहराते हुए हर बूथ पर पन्ना प्रमुख एवं बूथ समिति को सक्रिय करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग’ 16 एवं 17 मई को प्रस्तावित है, जो दो दिवसीय होगा और इसमें कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे। इस प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यशैली, पार्टी की रीति-नीति तथा आधुनिक कार्यप्रणाली से जोड़ा जाएगा।
जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने जानकारी दी कि 4 मई को सभी मंडलों में एक साथ बैठकें आयोजित की जाएंगी तथा 10 मई तक सभी बूथों पर बूथ प्रभारियों की नियुक्ति कर सूची अनिवार्य रूप से कार्यालय में जमा करनी होगी। उन्होंने मंडल अध्यक्षों एवं प्रवासियों को निर्देशित किया कि शेष बूथ समितियों का गठन 4 मई तक पूर्ण कर लिया जाए।
इस अवसर पर गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, पूर्व विधायक रवि सोनकर, संजय प्रताप जयसवाल, दिव्य प्रकाश, राम सिंगार ओझा, गजेन्द्र सिंह, अनिल दुबे, जटाशंकर शुक्ल, देवेन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, आनन्द सिंह कलहंस, वैभव पाण्डे, गिल्लम चौधरी, अरविंद पाल, अनिल दुबे, अरविंद श्रीवास्तव, सतेन्द्र सिंह, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, प्रत्युष विक्रम सिंह, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्रा, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौड़, रोली सिंह, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, नीरज त्रिपाठी, ओमकार सिंह, मनोज कुमार पाठक, लवकुश शुक्ला, गंगेश सिंह, राजेश कमलापुरी, गौरव मणि तिवारी, गिरिजेश यादव, राम जनक गौतम, जमुना पाण्डेय, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, कमेन्द्र चौहान, सर्वजीत भारती, अमित चतुर्वेदी, अमरनाथ शर्मा, विशुद्धानंद त्रिपाठी, शिव प्रसाद चौधरी, अंकित पाण्डेय, संजय कुमार चौरसिया, वेद प्रकाश त्रिपाठी, दुर्गेश अग्रहरि, शिव चरन जयसवाल, तारक जयसवाल, गौरव अग्रवाल, विद्यामणि सिंह, अजय पाल सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्रमिक दिवस पर 19 ने किया रक्तदान : उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी ने बढाया हौसला
बस्ती। अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शुक्रवार को मेडिकल सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन द्वारा श्रमिकों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पचपेडिया रोड स्थित बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक पर एसोसिएशन से जुड़े 19 लोगोें ने रक्तदान दिया।

मुख्य अतिथि उप श्रमायुक्त रचना केशरवानी ने कहा कि एसोसिएशन की पहल सराहनीय है। रक्तदान के द्वारा हम दूसरों के जान बचाने का माध्यम बनते है। डा. प्रवीन और एसोसिएशन के सचिव रंजीत श्रीवास्तव ने कहा कि श्रमिक दिवस पर रक्तदान करके सकारात्मक संदेश दिया गया है। बस्ती चैरिटेबल ब्लड बैंक पर एसोसिएशन द्वारा रक्तदान करने वालांें को प्रमाण-पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।
रक्तदान करने वालों में मेडिकल सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन के राकेश कुमार उपाध्याय, उमंग शुक्ल, हरिओम चौधरी, सुनील कुमार राय, चंदन चौधरी, दुर्गेश दूबे, शानू कुमार, मनीष श्रीवास्तव, कयामुद्दीन, मुुकुन्द मिश्र, शिवशंकर पाण्डेय, दीपक श्रीवास्व, अमित पाण्डेय, हिमांशु अस्थाना, अनिल उपाध्याय, सुनील श्रीवास्तव, मो. वसीम, पंकज पाण्डेय आदि शामिल रहे।





