
बस्ती (उ.प्र.)। भारतीय जनता पार्टी, बस्ती द्वारा ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग’ के आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह ने संचालन समिति एवं व्यवस्था समिति के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य चिरंजीव चौरसिया एवं जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा उपयुक्त स्थान के चयन पर विचार-विमर्श किया गया, जिससे प्रशिक्षण वर्ग सुव्यवस्थित एवं अनुकूल वातावरण में संपन्न हो सके।

जिला प्रशिक्षण वर्ग – संचालन समिति में वर्ग प्रभारी (प्रदेश नियुक्त) – डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, वर्ग संचालन समिति प्रमुख – दिव्य प्रकाश, नियंत्रक – सतेन्द्र सिंह ‘भोलू’, सह नियंत्रक – राधेश्याम कमलापुरी, कार्यक्रम प्रमुख (सत्र व्यवस्था) – अमृत कुमार वर्मा, व्यवस्था प्रमुख (सर्व व्यवस्था) – देवेन्द्र सिंह, संचालन समिति सदस्य – अखण्ड प्रताप सिंह, संचालन समिति सदस्य – प्रेम प्रकाश चौधरी, संचालन समिति सदस्य – अजय पाल, सम्पूर्ण जिला प्रशिक्षण टोली – प्रत्युष विक्रम सिंह, चन्द्रशेखर ‘मुन्ना’, शालिनी मिश्रा,
जिला प्रशिक्षण वर्ग – व्यवस्था समिति में व्यवस्था प्रमुख (सर्व व्यवस्था) – प्रमोद कुमार चौधरी ‘गिल्लम’, भोजन प्रमुख – सुनील सिंह, आवास व्यवस्था प्रमुख – राजकुमार शुक्ल, सभागार एवं मंच व्यवस्था प्रमुख – विनय सिंह भारद्वाज, साज-सज्जा प्रमुख – अभिषेक कुमार गौतम, प्रदर्शनी प्रमुख – गौरव अग्रवाल, स्वच्छता प्रमुख – विद्यामणि सिंह, पंजीकरण व्यवस्था प्रमुख – दिलीप पाण्डेय, तकनीकी कार्य प्रमुख – सुरेन्द्र चौधरी, यातायात/पार्किंग व्यवस्था प्रमुख – वीरेन्द्र गौतम, सुरक्षा प्रमुख – ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, अतिथि प्रमुख – भानु प्रकाश मिश्र, मोबाइल पार्किंग (संग्रह) प्रमुख – दिव्यांशु दुबे को जिम्मेदारी सौपी गई। बैठक में सभी पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया गया, जिससे प्रशिक्षण वर्ग को सफल एवं प्रभावी बनाया जा सके।
स्मार्ट मीटर पर फूटा आम आदमी पार्टी का गुस्साः राज्यपाल को भेजा ज्ञापन : स्मार्ट मीटर योजना को वापस ले सरकार-डॉ. राम सुभाष वर्मा
बस्ती। रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आम आदमी पार्टी ने जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जिला विद्युत उपकेन्द्र पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट मीटर के खिलाफ आक्रोश दर्ज कराया। मालवीय रोड स्थित अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को 4 सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया।
राज्यपाल को भेजे 4 सूत्रीय ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही खुली लूट को तत्काल प्रभाव से रोका जाय, स्मार्ट मीटर योजना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए. दोषी अधिकारियों एवं संबंधित कंपनियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय और आम उपभोक्ताओं एवं किसानों को राहत प्रदान करने हेतु पारदर्शी और न्यायसंगत व्यवस्था लागू की जाए।
ज्ञापन देने के बाद आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता के साथ व्यापक स्तर पर आर्थिक शोषण किया जा रहा है। प्रदेश के लाखों उपभोक्ता मनमाने बिजली बिल, गलत रीडिंग, अत्यधिक दरों और तकनीकी खामियों के कारण परेशान हैं, जिससे जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाय।
पार्टी के जिला प्रभारी कुलदीप जायसवाल ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में एक ओर जहां बिजली कटौती से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर प्रीपेड स्मार्ट मीटर की खामियों ने आम नागरिकों की समस्याओं को और बढ़ा दिया है। यह स्थिति सीधे तौर पर जनता के जीवन स्तर, दैनिक आवश्यकताओं और आर्थिक स्थिरता को प्रभावित कर रही है। सरकार इस दिशा में तत्काल प्रभावी कदम उठाकर समस्याओं का निस्तारण करे।

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतिकात्मक तस्वीरें जलाकर विरोध दर्ज कराया और राज्यपाल से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से ‘आप’ ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तत्काल रोका जाए, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और कंपनियों पर कार्रवाई की जाए तथा उपभोक्ताओं और किसानों को राहत देने के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए।
ज्ञापन सौपने के दौरान जिला महासचिव चन्द्रभान कन्नौजिया, राम सजन सूर्यवंशी, आशीष जायसवाल, मिथलेश भारती आदि शामिल रहे।





