
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के साथ ही नतीजों से पहले नतीजे जानने के लिए पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल के आकलन ने सियासी हलचल पैदा कर दी है। मैटराइज (Matrize) के एग्जिट पोल के मुताबिक पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की 15 सालों की सत्ता उखड़ती दिख रही है. एग्जिट पोल के अनुमान में सूबे में बीजेपी बहुमत के जादुई आंकड़ों को पार करती दिख रही है।
मैटराइज (Matrize) के मुताबिक पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी में कांटे की टक्कर है, बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पार कर सकती है. वहीं ममता बनर्जी की टीएमसी की सीटें आधी तक कम हो सकती हैं.
बीजेपी को कितनी सीटें मिल सकती हैं?
मैटराइज (Matrize) के पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 146 से 161 सीटें मिल सकती हैं, वहीं टीएमसी को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य के खाते में 6 से 10 सीटें जा सकती हैं, जिनमें लेफ्ट पार्टियों के साथ कांग्रेस भी शामिल हैं. सूबे में बहुमत का जादुई आंकड़ा 148 सीट है.
बीजेपी न सिर्फ अपनी सीटें बढ़ाने में कामयाब होती दिख रही है, बल्कि वोट शेयर में भी भारी इजाफे के साथ सत्ता की दौड़ लगाती दिख रही है. बीजेपी को 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है जबकि टीएमसी की झोली में करीब 40 फीसदी वोट जा रहे हैं. अन्य की झोली में 16 फीसदी से ज्यादा वोट जा रहे हैं.
आपको बता दें कि पिछली बार 2021 के विधानसभा चुनाव में…
टीएमसी ने 215 सीटें जीती थीं
बीजेपी ने 77 सीटें हासिल की थीं
लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन शून्य पर सिमट गया था.
इस बार के एग्जिट पोल में बीजेपी की सीटों में भारी उछाल (77 से 146-161 तक) और टीएमसी की भारी गिरावट (215 से 125-140 तक) का अनुमान सियासी गलियारों में तहलका मचा रहा है.
2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्य दल और गठबंधन:
कुल सीटें: 294
बहुमत: 148
मुख्य पार्टियां (सीटों पर लड़ रही):
AITMC (टीएमसी): 291
BJP: 294
INC (कांग्रेस): 292
CPI(M) + लेफ्ट गठबंधन: विभिन्न सीटों पर
अन्य छोटी पार्टियां (ISF, AIFB, RSP आदि)
असली नतीजे 4 मई को मतगणना के बाद ही सामने आएगा. लेकिन इस सर्वे ने देश का सियासी बुखार चढ़ा दिया है. ममता की 15 साल की सत्ता खत्म होने जा रही है या टीएमसी फिर कमबैक करेगी- ये सवाल इस वक्त का सबसे बड़ा सियासी सवाल है।





