
बस्ती (सू.वि. उ.प्र.)। शासन द्वारा एग्री स्टैक (डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर) के अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर दिनांक 06 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ग्राम सचिवालय में कैम्प लगाकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने बताया कि किसान भाइयों को फार्मर रजिस्ट्री कराने से अनेक लाभ होंगे जैसे-पी0एम0 किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत आगामी किस्त प्राप्त किये जाने हेतु फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक है एवं कृषकों को फसली ऋण हेतु किसान क्रेडिट कार्ड एवं एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड तथा कृषि के विकास हेतु अन्य ऋण प्राप्त करने में सुगमता होगी तथा फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी।
उन्होने बताया कि इसके साथ-साथ आपदा प्रबंध के अन्तर्गत क्षतिपूर्ति हेतु कृषकों के चिन्हांकन में सुगमता होगी। फार्मर रजिस्ट्री कराने से किसान भाइयों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में कृषि एवं संबद्ध विभागों को फार्मर रजिस्ट्री के उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर योजनाओं का लाभ वितरण करने में सुगमता होगी तथा लाभार्थी कृषकों का बार-बार सत्यापन आवश्यक नहीं होगा। उन्होने बाताया कि फार्मर रजिस्ट्री किसान भाई सेल्फ मोड एवं सहायक मोबाइल एप (Farmer Registry UP) के माध्यम से स्वयं कर सकते हैं, इसके साथ ही जन सेवा केन्द्र (CSC) का प्रयोग करते हुए निर्धारित शुल्क देकर फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं तथा किसान भाई ग्राम पंचायत स्तर पर कृषि विभाग के कार्मिक, राजस्व लेखपाल, पंचायत सहायक एवं रोजगार सेवक द्वारा आयोजित किये जा रहे फार्मर रजिस्ट्री कैम्प के माध्यम से अपना फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री हेतु मात्र आधार कार्ड/आधार कार्ड लिंक मोबाइल नम्बर (ओ0टी0पी0) प्राप्त करने के लिए तथा भूमि रिकार्ड जैसे-खसरा खतौनी की प्रति आवश्यक है।

रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा
बस्ती। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डा. प्रमोद कुमार चौधरी ने निजी और प्रोफेशनल व्यस्तता के कारण पद से त्याग पत्र दे दिया है। जिलाधिकारी को दिये पत्र में डा. प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा है कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के मानवीय कार्यो और मकसदों में योगदान देना उनके लिए खुशी और सम्मान की बात है। उन्होने अपने कार्यकाल के दौरान सभी सदस्यों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुये जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर बदलाव के लिये जरूरी व्यवस्था करायी जाय। कहा कि पद पर न रहते हुये भी रेड क्रास सोसायटी के सदस्य के रूप में उनका सहयोग सदैव बना रहेगा।
असम पुलिस ‘पाताल’ से भी लोगों को ढूंढकर ला सकती है, पवन खेड़ा पर सीएम हिमंत ने कसा तंज

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “आरोप लगाने से पहले उन्हें विदेश मंत्री से पूछना चाहिए था। खरगे जी की उम्र हो गई है, फिर भी वे इस तरह बोलते हैं। असम पुलिस ‘पाताल’ से भी लोगों को ढूंढकर ला सकती है। मुझे शक है कि राहुल गांधी ने उन्हें ये डॉक्यूमेंट्स दिए हैं। इसलिए यह केस राहुल गांधी तक जाएगा। हमें डराने की कोशिश मत करो। यह असम है और हमने 17 बार इस्लामिक हमले के खिलाफ लड़ाई लड़ी है।” कांग्रेस के सीनियर नेता पवन खेड़ा के असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर दिए बयान से बवाल मचा है। आज उनके घर पर असम पुलिस ने दबिश दी थी। कहा जा रहा था कि असम पुलिस पवन खेड़ा को अरेस्ट करने आई है।लेकिन पवन खेड़ा घर पर मौजूद नहीं थे।





