
बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्यक्रम में रोल प्रेक्षक/आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह का जनपद-बस्ती में भ्रमण कार्यक्रम दिनांक 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को निर्धारित है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा0 रोल प्रेक्षक आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती द्वारा दिनांक 31 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से जनपद के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में 03-03 पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण किया जायेगा। मा0 रोल प्रेक्षक द्वारा सायं 04.00 बजे से 04.30 बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला निर्वाचन अधिकारी, सम्बंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की जाएगी। सांय 04.30 बजे से 05.00 बजे तक जनपद के मा0 सांसद/मा0 विधायक व समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की जाएगी।




