
बस्ती (उ.प्र)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय पर झंडा फहरा कर संविधान का शपथ लिया गया।
माकपा के जिला सचिव कामरेड शेषमणि ने झंडा फहराया।झंडा फहराने के बाद संविधान की शपथ लेते हुए राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में माकपा के अजय श्रीवास्तव, जनौस के शिव चरण निषाद, सीटू के के के तिवारी, एडवा की अनीता, खेत मजदूर यूनियन से अशोक कुमार, किसान सभा के सुरेन्द्र मोहन शर्मा, रुखसाना, अनुपमा, ई रिक्शा संचालक यूनियन के संतोष कुमार यादव, वसीम अहमद, रविन्द्र कुमार सहित शंकर दास आदि शामिल रहे।





