
बस्ती (उ. प्र.)। “लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय और पथ अंत्योदय के संकल्पों को सिद्धि तक पहुँचाने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल रविवार को धूमधाम से मनाया गया।
कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर झन्डा लगाते हुए सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसके साथ ही भाजपा जिला कार्यालय, बस्ती में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विवेकानन्द मिश्र ने पार्टी ध्वज फहराया और भारत माता एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। स्थापना दिवस को पर्व की तरह मनाते हुए कार्यालय परिसर को फूलों और गुब्बारों से भव्य रूप से सजाया गया था। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा, “आज हम सब कार्यकर्ता एक यात्री के रूप में इस संगठनात्मक यात्रा में सहभागी हैं। हम सभी का यह संकल्प है कि अथक परिश्रम के साथ संगठन को और अधिक ताकतवर बनाते हुए आगे बढ़ाएँगे।”
भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। तब से लेकर आज तक पार्टी राष्ट्रसेवा के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय और पथ अंत्योदय के संकल्पों को सिद्धि तक पहुँचाने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश विकास के सूरज से आलोकित हो रहा है। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में भारत माता का गौरव सर्वोच्च शिखर पर पहुँच रहा है।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, गजेन्द्र सिंह, अनूप खरे, दिनेश प्रताप सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, प्रत्युष सिंह, अमृत कुमार वर्मा, अंकुर वर्मा, अभिनव उपाध्याय, राकेश शर्मा, डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी, अमित सिंह, गौरव अग्रवाल, धर्मेन्द्र जायसवाल, मनमोहन श्रीवास्तव, राघवेन्द्र सिंह, रमेश गुप्ता, प्रदीप निषाद, रामानंद नन्हे, मनोज सिंह, डब्लू तिवारी, अमित गुप्ता, दिव्यांशु दुबे, आदित्य शर्मा, सलमान खान, अनिल पाण्डेय, संजय चौरसिया, प्रेम प्रकाश चौधरी, जमुना पाण्डेय, मनीष चौबे सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।