
गोरखपुर (उ.प्र.)। गोरखपुर के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में ‘हिंदुस्तान’ समाचार पत्र द्वारा आयोजित भव्य समारोह ‘हिन्दुस्तान चिकित्सक सम्मान-2026’ में बस्ती के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीके वर्मा को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री माननीया श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी एवं निदेशक मेजर जनरल (से.नि.) डॉ. विभा दत्ता जी के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

गोरखपुर के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में ‘हिंदुस्तान’ समाचार पत्र द्वारा आयोजित भव्य समारोह ‘हिन्दुस्तान चिकित्सक सम्मान – 2026’ में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के हाथों चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मान प्राप्त करते हुए रो. डॉ. वी.के. वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता / आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय बस्ती, साथ में एम्स गोरखपुर के निदेशक मेजर जनरल (से.नि.) डॉ. विभा दत्ता जी।

डॉ. वीके वर्मा को यह सम्मान उनके चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, मानव सेवा और गरीब मरीजों के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है। डॉ. वर्मा गरीब और असहाय मरीजों का निःशुल्क इलाज करने के लिए पूरे पूर्वांचल में जाने जाते हैं। उनकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि जब वह सुबह अपने क्लीनिक और अस्पताल में बैठते हैं तो अंतिम मरीज को देखे बिना अपनी कुर्सी से नहीं उठते। चाहे रात कितनी भी हो जाए, वह हर मरीज की पीड़ा को सुनते हैं और उसका उपचार करते हैं। इतना ही नहीं, आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की वह दवाओं और जांच में भी आर्थिक सहायता करते हैं।

उनकी इस निःस्वार्थ सेवा भावना के कारण ही उन्हें पूर्वांचल का गौरव कहा जाता है। उनके सम्मानित होने पर बस्ती सहित पूरे पूर्वांचल के चिकित्सकों और आम जनमानस में हर्ष की लहर है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सम्मान है। इनका पूरा नाम डॉ. विजय कुमार वर्मा है।

इन्होंने चिकित्सा कार्य को सेवा भावना से ही शुरु किया और अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे हैं। इनके अस्पताल में बेड चार्ज और फीस बिल्कुल नहीं लिया जाता है। इसके बाद भी यदि कोई तीमारदार आर्थिक तंगी का हवाला देता है तो उसे आवश्यकतानुसार जांच पड़ताल और दवाईयों में भी छूट दे दी जाती है। ये एक मानवतावादी व्यक्ति हैं।

डॉ. वीके वर्मा की इस उपलब्धि पर जिले के प्रबुद्धजनों, साहित्यकारों, सामाजिक संस्थाओं और चिकित्सा जगत से जुड़े लोगों ने हार्दिक बधाईयां दी हैं।




