आज अति सम्मानित समाचार पत्र दैनिक जागरण द्वारा उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि लोकप्रिय सांसद विकास पुरुष माननीय जगदंबिका पाल जी रहे और विशिष्ट अतिथियों के रूप में राज्य महिला आयोग की सम्मानित उपाध्यक्ष आदरणीया चारु चौधरी जी उपस्थित रहीं और साथ ही सनातन संस्कृति की धर्म ध्वजा फहराने वाले विधायक माननीय श्री श्याम धनी राही जी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप जनपद ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के कुशलतम चिकित्सक परम आदरणीय डॉ विमल द्विवेदी जी की गरिमामई उपस्थिति रही। आप माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज में ऐसो. प्रोफेसर हैं। अन्य वक्ताओं में श्री दिव्य प्रकाश शुक्ल जी, पूर्व महामंत्री , सिविल सिद्धार्थ बार ऐसो और प्रो सौरभ, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय रहे। आप लोगों ने जनपद के विकास की रूपरेखा को प्रस्तुत किया और गहन विचार विमर्श किया। कार्यक्रम संयोजक दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रभारी श्री जितेंद्र पांडेय जी रहे। विज्ञापन प्रबंधक श्री अजय पाठक, सहित वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रशांत सिंह जी भी उपस्थित रहे। दैनिक जागरण के कुशलतम छायाकार श्री फिरोज जी ने अपनी कला का उत्कृष्टम प्रदर्शन किया। दैनिक जागरण के सम्मानित पत्रकार गण सहित अन्य वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं की गरिमामई उपस्थिति रही।
संचालन का दायित्व डॉ सीमा मिश्रा जी यानी मुझे सौंपा गया। प्रबुद्ध नागरिक गण, जनपद के वरिष्ठ व्यवसाई महानुभाव गण की उपस्थित रही। दैनिक, जागरण का संदेश देने वाला समाचार पत्र दैनिक जागरण नित सफलता की नई नई ऊँचाइयों को छुए। यही मेरी शुभकामना है।
डॉ सीमा मिश्रा।





