
बस्ती। उद्योग व्यापार प्रतिनधि मण्डल उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के निर्देश पर आज स्थानीय ब्लाक रोड स्थित वीरा पैलेस में जिला कार्यकारिणी का विधिवत विस्तार किया गया। जिसमें 40 नये पदाधिकारी मनोनीत किए गए हैं। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया आगामी सात जुलाई को कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह होटल ग्रीन वैली में आयोजित किया गया है।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी हरिमूर्ति सिंह मनोज ने बताया कि संगठन व्यापारियों की हर जरुरतों को ध्यान में रखकर व्यापारी हितों के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी विस्तार में आज 40 पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के निर्देशानुसार आज किये गये कार्यकारिणी विस्तार में श्याम श्रीवास्तव विक्की को नगर मंत्री, राजकुंवर विक्की फोटो वाले को नगर संगठन मंत्री, शशांक मद्धेशिया को जिला संगठन मंत्री, समीर राना को जिला मंत्री, शैलेन्द्र कुमार चौधरी को जिला संगठन मंत्री, नवीन कुमार को नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सूरज कुमार गुप्ता को युवा जिला उपाध्यक्ष, उज्ज्वल श्रीवास्तव को जिला युवा मंत्री, शकील अहमद को जिला उपाध्यक्ष, अश्विन कुमार को जिला संगठन मंत्री, शुभम कुमार को जिला युवा संगठन मंत्री, नितिन श्रीवास्तव को जिला मंत्री, विजय कुमार को नगर मंत्री, उपमेय प्रताप सिंह (मनु) को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कृष्ण चन्द्र चौधरी को जिला वरिष्ठ मंत्री, दीपक मिश्र को जिला उपाध्यक्ष, अमन गुप्ता को बस्ती मण्डल का कोषाध्यक्ष, चन्दन कुमार विश्वकर्मा को जिला मंत्री, जगदीश सिंह (जालिम) को जिला संरक्षक, शम्भू नाथ मद्धेशिया को जिला उपाध्यक्ष, मो. फुरकान को नगर मंत्री, बृजनन्दन दास मिश्र, कवीस अबरोल एवं राज तिवारी सहित अन्य लोगों को जिम्मेदारियां दी गईं। पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सात जुलाई को होगा, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल होंगे।
फुटहिया लॉ कॉलेज में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर सम्पन्न
बस्ती। उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश, बस्ती श्री शमसुल हक के मार्गदर्शन में एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री देवेन्द्र कुमार – प्रथम द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन इन्टर्नशीप के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विधि छात्र-छात्राओं को कर्मादेवी शिक्षण संस्थान समूह के अन्तर्गत संचालित डी. एम. एस. एस. पी. लॉ कॉलेज, फुटहिया संसारपुर, बस्ती में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुये सचिव देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने विधि के छात्रों को व्यवहारिक प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार विधि के छात्रों को 02 जून 2026 से न्यायालय परिसर सभागार में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके तहत न्यायालय, कारागार, बाल सम्प्रेक्षण गृह, वृद्धाश्रम, बाल कल्याण समिति का भ्रमण कराया जा चुका है।

उन्होनें छात्रों में आत्म विश्वास के साथ संवाद की कुशलता तथा व्यवहारिक पक्ष को समझ रखने की सलाह देते हुए कहा कि विधि के क्षेत्र में न केवल विधि का ज्ञान बल्कि व्यवहारिक जानकारी का भी होना आवश्यक है। उन्होंनें विधिक जागरूकता एवं साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि कानून की सामान्य जानकारियों को आम आदमी के बीच में साझा किया जाना चाहिये जिससे लोगों को अधिकारों की जानकारी हो सके।

कर्मा देवी शिक्षण समूह की सी.ई.ओ. श्रीमती अंशु सिंह ने स्वागत करते हुये विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर को उपयोगी बताया। साक्षरता शिविर को चीफ, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल कौशल कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी चीफ, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल शैलजा कुमार पाण्डेय, असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल निति कुमार श्रीवास्तव एवं दीप्ति पाण्डेय, सुशांत द्विवेदी असिस्टेन्ट प्रोफेसर, एडवोकेट, डॉ रफी अहमद, विभागाध्यक्ष ने संबोधित किया।





