बस्ती 20 जून 2026 सू.वि., जिलाधिकारी के निर्देशानुसार रूधौली तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अध्यक्षता उप जिलाधिकारी मनोज प्रकाश ने की। तहसील दिवस में क्षेत्र के नागरिको द्वारा शिकायते एवं समस्या प्रस्तुत की गयी। उप जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दियें।
उन्होने अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर जॉच कर निस्तारण किया जाय तथा शिकायतकर्ताओं को संतुष्ट किया जाय। समाधान दिवस के दौरान 75 शिकायतें प्राप्त हुयी। मौके पर 06 शिकायतों को निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
———-



