
बस्ती (उ.प्र.)। परीक्षा देकर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मृत्यु हो गई। स्वजन बदहवास है। रविवार को गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत बसहवा गांव निवासी 32 वर्षीय साकेत मणि त्रिपाठी पुत्र ध्रुव चंद्र त्रिपाठी की गाजीपुर जिले के औड़िहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। साकेत टीजीटी परीक्षा देने गाजीपुर जिले गये थे। परीक्षा देकर वह नाहरलागुन- हापा स्पेशल ट्रेन से घर लौट रहे थे। रास्ते में औड़िहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के धीमी होने पर वह ट्रेन से नीचे उतरने का प्रयास कर रहे थे इसी बीच उनका बैग ट्रेन में फस गया और उनका संतुलन बिगड़ गया। वह गिर गए और ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर मृत्यु हो गई।
जीआरपी ने स्वजन को सूचना देकर शव को मर्चरी भेज दी। स्वजन गाजीपुर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। इसके बाद पोस्टमार्टम हुआ। सोमवार की शाम साकेत का शव गांव पहुंचा तो हर किसी की आंख नम हो गई। साकेत अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। पिता ध्रुव चन्द्र त्रिपाठी उड़ीसा में सीआरपीएफ मे तैनात हैं। बेटे की मौत से माता विनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। जबकि पत्नी अनुराधा बार-बार बेसुध हो जा रही है। गांव में भी शोक की लहर व्याप्त है। साकेत की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। साकेत लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे और वह अलग-अलग परीक्षाओं में प्रतिभागी भी कर रहे थे। उनका स्वभाव बहुत ही सहज और मिलनसार था। रात में ही कुआनो नदी के वाराह क्षेत्र धाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
निःशुल्क शिविर में 60 मरीजों का नेत्र परीक्षण
बस्ती। ग्रामीण डेवलपमेंट फाउण्डेशन और नवज्योति मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल द्वारा संचालित ‘नेत्र बंसत’ ग्रामीण हेल्थ प्रोग्राम सिद्धार्थनगर सर्पोटेट साइट सेवर्स इंडिया के सहयोग से निःशुल्क मोतियाबिन्द नेत्र जॉच शिविर का आयोजन सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा विकास खण्ड ग्राम पंचायत सिसहनिया में आयोजित किया गया। शिविर में कुल 60 मरीजों का डा. पी.पी. दूबे ने परीक्षण किया जिसमें 8 मोतियाविन्द के रोगी पाये गये जिन्हें आपरेशन का सुझाव दिया गया।

शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों का नेत्र परीक्षण में मोतियाबिंद और बीएलबीसी- दोनों ऑख से जिनको दिखाई नहीं देता, का पहचान के साथ ही निःशुल्क आपरेशन के साथ आने जाने और रहने खाने की और वापस पहुँचाने की की सुविधा पर परामर्श दिया गया।
डिस्ट्रिक प्रोग्राम मैनेजर, साइट सेवर्स इंण्डिया के विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि 40 वर्ष के बाद महिलाओं एवं पुरूषों में मोतियाबिन्द बीमारी के लक्षण की शुरूआत होने लगती है, आयुष्मान कार्ड या आधार कार्ड होने पर नवज्योति मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल, हर्दिया में आपरेशन किया जाता है। शिविर की सफलता में दौरान ब्लाक समन्वयक मनीष, सनूप, शुखबू, शंभू, राकेश का योगदान रहा।
गड़ही पाटकर बनाया सहन, डीएम से गुहार
बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी निवासिनी सुधा पाल पत्नी ओम प्रकाश पाल ने जिलाधिकारी और तहसील दिवस में पत्र देकर दबंग पट्टीदार द्वारा जबरिया गड़ही की भूमि को पाटकर निर्माण कराये जाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाये जाने की मांग किया है।

सुधा पाल ने अनेकों पत्र लिखे किन्तु निर्देशों के बावजूद स्थानीय पुलिस मामले में चुप्पी साधे हुये हैं। सुधा पाल ने पत्र में कहा है कि गांव के हनुमान पाल पुत्र राम प्रताप पाल, विष्णु पाल पुत्र हनुमान पाल द्वारा गांव के गाटा संख्या 110 रक्वा 0.162 जो खतौनी में गड़ही के रूप में अंकित है उसे पाटकर नव निर्माण कर रहे हैं। यही नहीं वे आस पास के आबादी की जमीन पर जबरिया कब्जा कर लेने का षड़यंत्र कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली और जान से मारने की धमकी देते हैं। उनके द्वारा पुरानी दीवाल को तोड़कर नई दिवाल बढकर बनवाया जा रहा है। सुधा ने अपने सहन की जमीन से जबरिया कब्जा हटाने की मांग करते हुये दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार उच्चाधिकारियों से लगाया है।





