
बस्ती (उ. प्र.) उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह जी का जन्मदिन एक समारोह पूर्वक न्याय मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय पर मनाया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र को दुबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भव्य स्वागत भी किया गया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने केक काटकर एक दूसरे को बधाईयां दीं।
कार्यक्रम में मौजूद हजारों की संख्या में लोगों ने फूलमालाओं और गुलदस्ततों के साथ पूर्व मंत्री का स्वागत किया और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का हार्दिक अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता खादिम हुसैन ने किया।
समारोह में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री बृज किशोर सिंह डिंपल, वरिष्ठ नेता जगदीश शुक्ल, दिलीप पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल, जगदीश अग्रहरि, राधे श्याम जायसवाल, अशोक पाल, मुन्ना सिंह, राणा सिंह, अमित पाल, सनाउल्लाह अंसारी, राजेंद्र प्रसाद, शिव कुमार सिंह, मनोज कुमार, साकेत सिंह, दिलीप सिंह, राजन पाण्डेय, महेश प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता ‘किस्सू’, सुधाकर ओझा, विशाल कसौधन, शिवाकर तिवारी, अंकुर मिश्र, बेचन सिंह, अखिलेश शुक्ला, सर्वेश श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, अजीत वर्मा, सत्य प्रकाश राजेश सिंह बिसेन, शहजादे अंसारी, इदरीश सभासद एवं पवन गुप्ता सहित हजारों की संख्या मे लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राज किशोर सिंह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने उपस्थित जन समूह को संबोधित किया तथा स्वागत और अभिनंदन करने के लिए सबका आभार जताया।
वरिष्ठ पत्रकार पुनीत दत्त ओझा ने राजकिशोर सिंह को गरीबों के मसीहा, विकास पुरुष, युवाओं के प्रेरणाश्रोत और हम सबके सुख दुख के साथी बताते हुए लोकप्रिय सरलता के प्रतिमान भाई राज किशोर सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री को उनके 56 वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर आपको दीर्घायु करें व ऊर्जा बनाये रखे। वरिष्ठ पत्रकार जयंत कुमार मिश्र ने भी विवेकानंद मिश्र एवं राजकिशोर सिंह को बधाईयां दीं।