
बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय सरयूपारीण ब्राह्मण महासभा के निर्माणाधीन मन्दिर परिसर में मुख्य यजमान पं. शंभू नाथ मिश्र के साथ आचार्य राम अजोर शुक्ल ने हवन पूजन के साथ भगवान परशुराम जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ बड़े ही धूम – धाम से मनाई गई। श्रीहरि के षष्ठम अवतार परशुराम जी को स्मरण कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक कुमार शुक्ल जी ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज एकजुट हुआ है, ब्राह्मण समाज का कल्याण एकजुटता से ही सम्भव है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के जीवन चरित्र से अनीति और अन्याय से लड़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने पापियों का संहार किया था।

राष्ट्रीय महामंत्री पं. शम्भू नाथ मिश्र ने कहा कि आज जिले में 30 से अधिक स्थानों पर भगवान परशुराम जी की पूजा हवन आराधना का कार्यक्रम चल रहा है। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के विषय में बहुत ही कम लिखा गया है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम केवल ब्राह्मणों के नहीं समस्त समाज के पूज्य हैं। भगवान परशुराम ने अन्याय के खिलाफ लडाई लड़ी थी। जिलाध्यक्ष नवीन दूबे ने कहा कि ऋषि जमदाग्नि के पुत्र परशुराम एक ऐसे विद्वान थे जिन्हें शस्त्र और शास्त्र दोनों पर समान अधिकार था। जब सत्ता निरंकुश होने लगी, अत्याचार पाप और अपराध बढ़ने लगा, तब परशुराम राम ने हाथों में परशु धारण किया और पाप और पापियों का अन्त किया। इसीलिए इन्हें परशुराम के नाम से जाना जाता है।

इस पावन अवसर पर आलोक पाण्डेय, आशीष शुक्ल, प्रिंस शुक्ल के नेतृत्व में शिवहर्ष किसान पीजी कालेज से कम्पनी बाग, गांधी नगर, रोडवेज तिराहा होते हुए ब्राह्मण महासभा परिसर तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री विजय बिहारी तिवारी, आलोक मिश्र, अमरेन्द्र पाण्डेय, कोषाध्यक्ष शम्भू नाथ शुक्ल, वीपी शुक्ल, जिलाध्यक्ष नवीन दूबे, संजय शुक्ल, गोपाल तिवारी, सुरेश धर दूबे, नरेंद्र उपाध्याय, राधेश्याम तिवारी, इन्द्रजीत पाण्डेय, एम पी दूबे, राम प्रसाद तिवारी, विवेक मिश्र, अशोक मिश्र, अभिषेक मिश्र, देवी प्रसाद पाण्डेय, राजेन्द्र शंकर द्विवेदी, ब्रह्म सेवक पाण्डेय, दिलीप पांडेय, आलोक पाण्डेय, आशीष शुक्ला, पीएन दूबे, उपेन्द्र शुक्ल, अंकित त्रिपाठी, अनुराग मिश्र, जीवन पाण्डेय, जीडी मिश्र, संतोष शुक्ल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।





