
बस्ती (उ.प्र.)। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बस्ती के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चुनाव स्थानीय राजकीय इण्टर कॉलेज में शान्ति पूर्ण सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में प्रमोद चौधरी चेयरमैन, एल. के. पाण्डेय वाइस चेयरमैन, राजेश ओझा कोषाध्यक्ष और रंजीत श्रीवास्तव सचिव के पद पर विजयी हुए। इसके अलावा राहुल श्रीवास्तव, संतोष सिंह, अशोक सिंह, उमेश श्रीवास्तव और हरीश सिंह कार्यकारिणी समिति के सदस्य निर्वाचित हुए।
इण्डियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एक स्वायत्त संगठन है, जो स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा राहत और मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए काम करता है। सोसाइटी के उद्देश्यों में सशस्त्र बलों के बीमार और घायल सदस्यों को सहायता प्रदान करना, मातृत्व और बाल कल्याण कार्यक्रम चलाना, और महामारी और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत कार्य करना शामिल है।
उन्होंने चुनाव परिणाम से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बस्ती में अपने कार्यों को और भी प्रभावी ढंग से चलाए जाने की अपेक्षा की है। उन्होंने नए पदाधिकारियों और सदस्यों को अपने कार्यों को सुचारु रूप से चलाने और सोसाइटी के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए शुभकामनाएं दीं।