
बस्ती (उ.प्र.)। एक तरफ जहां समाजसेवा में औपचारिक की बातें की जाती हैं, वहीं बस्ती की संस्था पहल ने पहले सावरकर पुस्तकालय खोला अब महिला दिवस के मौके पर बस्ती में 100 महिलाओं को 1 – 1 लाख रुपये कल यानी आठ मार्च को दिये जाएंगे।
वरिष्ठ छात्र नेता अंकित मिश्र ‘नितिन’ ने संस्था का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुछ लोग सुविधाओं से लैस होने के बाद भी वामपंथी विचारधारा और कुंठित मानसिकता के साथ ब्राह्मण, क्षत्रिय, बनिया को “भारत छोड़ो” पर मजबूती देने में लगे रहते हैं। कल का यूपीएससी 2025 का परिणाम सर्व विदित है और इन जातियों के सफल होने की खबर भी सामने आई है। बस्ती के लाल मनीष मिश्र ने सेवा और सामाजिक कार्यों में जात पांच नहीं मानवीय मूल्यों पर काम किया है। अब अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर ‘पहल’ संस्था के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 100 महिलाओं को ₹1-1 लाख की आर्थिक सहायता की पहली किस्त वितरित की जाएगी। यह कार्यक्रम अटल बिहारी प्रेक्षागृह, बस्ती में आयोजित होगा। शिक्षा और मातृशक्ति के सशक्तिकरण की दिशा में यह पहल सच्ची सेवा और समाजहित का उदाहरण है।





