
हर्रैया (बस्ती)। एन.डी.एम.एस. कान्वेंट स्कूल ख़िदरीपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने विविध विज्ञान मॉडल्स को प्रदर्शित किया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी विक्रमजोत ममता सिंह रही। अतिथियों ने छात्रों के द्वारा बनाये गए प्रोजेक्ट का अवलोकन कर छात्रों को शाबासी दिया। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र सिंह उमंग के
द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि छात्रों के अन्दर विज्ञान की रुचि देखकर अच्छा लगा। निश्चित रुप से ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। विद्यालय के द्वारा ग्रामीण परिवेश के छात्रों को जिस प्रकार से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही हैं उसी का परिणाम है कि ये छात्र आज विज्ञान के प्रोजेक्ट्स को बखूबी ढंग से प्रस्तुत कर सभी के प्रसंशा का पात्र बने हुए है।

विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी विक्रमजोत ममता सिंह ने छात्रों के प्रयास को सराहा। विद्यालय के मैनेजर मोनू श्रीवास्तव ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षकों और छात्रों के प्रयास की सराहना किया। मोनू श्रीवास्तव ने कहा कि एन.डी.एम.एस. कान्वेंट स्कूल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण संस्कारयुक्त शिक्षा देने हेतु कटिबद्ध है।

इस दौरान प्रधान पचवस शैलेन्द्र सिंह प्रधान चरथी लल्लू चौधरी , अनिल दूबे, प्रधान रामगढ़ अजय सिंह, मिंटू सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, दयनाथ तिवारी प्रवीण सिंह दीपक पाण्डेय आदि सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।






