
बस्ती (सू.वि. उ.प्र.) उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकताओं एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक में विकास कार्यो की विभागवार समीक्षा करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धियों, वित्तीय एवं भौतिक प्रगति तथा लम्बित प्रकरणों की विस्तार से चर्चा की गयी। मण्डलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शासन द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पॅहुचें।
उन्होने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल निगम, नियोजन, पंचायतीराज, पंचम वित्त राज आयोग, पर्यटन, लोकनिर्माण, लोक शिकायत, यू.पी.सी.एल.डी.ए.एफ., कृषि एवं सहकारिता, छात्रवृत्ति, जलजीवन मिशन, फैमिली आईडी, 15वॉ वित्त, ओडीओपी, फार्मर रजिस्ट्री सहित संचालित विकास योजनाओं की गहनता से समीक्षा किया। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति बनाये रखें, जिससे जिले की रैंक प्रभावित न हों।
उन्होने जलजीवन मिशन की समीक्षा में निर्देश दिया कि संचालित योजनाओं को शीघ्रअतिशीघ्र पूर्ण कराये। उन्होने छात्रवृत्ति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस कार्य को ससमय पूर्ण करायें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाय। उन्होने मुख्यमंत्री विवाह योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि सुरक्षा के दृष्टिगत अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे लवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें तथा उसकी मानीटरिंग भी करें। मण्डलायुक्त ने कहा कि आईजीआरएस मामलों के निस्तारण में बिना राग-द्वेष के सुस्पष्ट आख्या लगायें। अभिकथन के सापेक्ष पुष्टियुक्त साक्ष्य अवश्य संलग्न करें, जिससे शिकायतकर्ता को असंतुष्ट होने का मौका न मिलें। आईजीआरएस संबंधी मामलो में कार्यवाही संचालन अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार त्रिपाठी ने किया।
बैठक में डिविजनल हेल्थ कोऑर्डिनेटर यूनिसेफ सुरेंद्र शुक्ल ने बताया कि एचबीएनसी कार्यक्रम के अंतर्गत आशाओ द्वारा नवजात शिशुओं का भ्रमण जनपद बस्ती 72 प्रतिशत, संतकबीर नगर 88 प्रतिशत एवम सिद्धार्थनगर 78 प्रतिशत गई जो की मानक से कम है। यूनिसेफ की मॉनिटरिंग में पाया गया की आशाओं द्वारा नवजात गृह भ्रमण में मंडल में 85 प्रतिशत आशा के द्वारा भ्रमण किया गया है। एचबीवॉइसी कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त आशाओं को भ्रमण के दौरान लाभार्थी को आईएफए सीरफ, जिंक और ओआरएस उपलब्ध कराना होता है।
उन्होने बताया कि डिलीवरी के पश्चात डिलीवरी की एंट्री मंत्रा पोर्टल पर अप्रैल से जनवरी तक बस्ती 95 प्रतिशत, संतकबीर नगर 85 प्रतिशत, सिद्धार्थनगर 91 प्रतिशत है जिसमे सुधार की आवश्कता है। मंडल में टीकाकरण में सुधार हेतु 5 नए कोल्डचेन प्वाइंट स्थापित किया जाना प्रस्तावित है जिनमें बस्ती में 1 और सिद्धार्थनगर में 4 है परन्तु सिद्धार्थनगर में अभी तक 3 कोल्ड चेन प्वाइंट अभी तक स्थापित नहीं किया गया है। 0 से 5 साल बच्चो की मृत्यु रिपोर्टिंग प्रतिशत जनपद संतकबीर नगर मात्र 10.65 प्रतिशत ही है जिसमे सुधार की आवश्कता है।
बैठक का संचालन संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी ने किया। बैठक में जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना, सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन., संतकबीरनगर आलोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, बलराम सिंह, जयकेश त्रिपाठी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या पूनम, एसीएमओ डा. अजय चौधरी, उप निदेशक पंचायत समरजीत यादव, एलडीएम आर.एन. मौर्य, वरिष्ठ सहायक सुहेल अहमद सहित मण्डल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।





