
बस्ती (उ.प्र.)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिक रण, बस्ती श्री शमसुल हक के मार्गदर्शन में दिनांक 17/02/2026 को ब्लाक साउँघाट पर लघु शिविर(प्री-कैम्प) का आयोजन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री राज बाबू रहे द्वारा उक्त लघु शिविर(प्री-कैम्प) के माध्यम से जानकारी दी गयी कि दिनांक 22-02-2026 को अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह(बस्ती क्लब) में मेगा/वृहद शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें जिले के समस्त सरकारी विभागों के समन्वय से निर्बल वर्ग, दिव्यांगजन, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति हेतु जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदर्शन एवं प्रचार-प्रसार होगा एवं विभिन्न प्रकार की जन लाभकारी सरकारी योजनाओँ से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जायेगा।

उक्त शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग, महिलाओं और बच्चों असंगठित क्षेत्र के श्रमिक व दिव्यांगजनों को विधिक रूप से सशक्त बनाना और न्याय तथा सरकारी योजनाओं तक पात्र लाभार्थियों की पहुँच उपलब्ध बनाना है। उक्त शिविर के माध्यम से लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जायेगा। सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती श्री राज बाबू द्वारा बताया गया कि उक्त शिविर में प्रतिभाग करने हेतु जनमानस को निरन्तर रूप से मीडिया व पराविधिक स्वयं सेवकों (अधिकार मित्र) के माध्यम से मेगा शिविर में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है तथा सरकारी योजनाओं के लाभ की विस्तृत जानकारी भी दी जा रही है। मेगा शिविर से पहले जनपद की सभी तहसीलों और विकास खंडों में लघु शिविर लगाये जाएंगें, जहां पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर 22 फरवरी को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाया जायेगा। उक्त लघु शिविर के दौरान नायब तहसीलदार कमलेन्द्र प्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी साउँघाट मनोज श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।





