
बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय रौतापार विवेकानंद कालोनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार मनीष श्रीवास्तव के पूज्य पिता श्री हरिश्चंद्र लाल श्रीवास्तव का आज प्रातः स्वर्गवास हो गया। वे करीब 75 वर्ष के थे। उनके निधन से शोक की लहर दौड़ गयी है। उनका अंतिम संस्कार रविवार 08 फरवरी को स्थानीय मूड़घाट स्थित मुक्तिधाम पर किया जायेगा।

श्री हरिश्चंद्र श्रीवास्तव परिवहन निगम में सेवायें देकर सेवानिवृत्त हुए थे। वे अपने पीछे धर्मपत्नी, दो पुत्र, पुत्री एवं नाती – पोतों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गये। ज्येष्ठ पुत्र मनीष श्रीवास्तव हैं और छोटे पुत्र सन्दीप श्रीवास्तव हैं। मनीष श्रीवास्तव पत्रकारिता में पानीपत में सम्पादक के रुप में अपनी सेवायें दे रहे हैं। इनके पिताजी के निधन पर समाज के सभी वर्गों के लोगों ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार पुनीत ओझा, राजेश शंकर मिश्र, प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, नीरज श्रीवास्तव, आमोद उपाध्याय, वीरेन्द्र पाण्डेय, प्रमोद श्रीवास्तव, अंकुर श्रीवास्तव, विशाल मोदी, संदीप गोयल, देवेन्द्र पाण्डेय, चित्रांश क्लब के संस्थापक राजेश चित्रगुप्त, राजेश पाण्डेय, संजय राय, लाल प्रसाद चौधरी, राम प्रकाश उर्फ लाऊ चौधरी, रामजी पाण्डेय एवं ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष नवीन दूबे आदि तमाम लोग शामिल हैं।





