
बस्ती (सू.वि. उ.प्र.)। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने कोषागार बस्ती के डबललॉक का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति को आवश्यक दिशा निर्देश दिया कि स्टाम्प/अभिलेखों के रख-रखाव में प्रशिक्षित कर्मचारी को ही जिम्मेदारी दी जाय।
निरीक्षण में उप रोकड़िया संगम लाल रामजतन ने डबललॉक के स्टाम्प सहित बहुमूल्य समानों का क्रमवार निरीक्षण कराया। जिलाधिकारी कोषागार में रखें गये स्टाम्प व समानों की बेहतरीन व्यवस्था एवं साफ-सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रोकड़िया अजय कुमार गुप्ता, सहायक कोषाधिकारी अखिलेश पाठक, रोकड़िया प्रमोद कुमार श्रीवास्तव सहित कोषागार के सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।