
बस्ती (उ. प्र.)। बस्ती जिला मुख्यालय के न्याय मार्ग स्थित पूर्व मंत्री राज किशोर सिंह के कैम्प कार्यालय पर एक भव्य रक्षा बंधन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में हरैया विधानसभा की माताओं – बहनों ने शामिल होकर पूर्व मंत्री श्री राज किशोर सिंह एवं पूर्व राज्य मंत्री बृज किशोर सिंह डिम्पल को राखी बांधी और जीवन में हर क्षेत्र में सफलता की कामना की।
इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश राज किशोर सिंह जी ने सभी माताओ बहनों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 25 सालों से हरैया विधानसभा की माताओ- बहनों का आशीर्वाद, स्नेह और प्यार हमेशा हमको मिलता रहा है जिसके लिए मैं उनका आजीवन कर्जदार रहूंगा।
समारोह को पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री श्री बृज किशोर सिंह डिंपल जी ने भी संबोधित किया तथा सफल संचालन पूर्व मंत्री प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री खादिम हुसैन ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरविंद सिंह, आर के सिंह, पंडित वर्मा, अरविंद शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद, शिव कुमार सिंह, हुकम सिंह, मनोज कुमार, राका वर्मा, अजीत वर्मा, कृष्ण कुमार गुप्ता, राणा सिंह, भगवान सिंह मामा, मुन्ना सिंह, विशाल कसौधन, सत्य प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह यमराज, पवन सिंह, साकेत सिंह, राजन पाण्डेय, प्रकाश ट्विंकल वर्मा, अतुल पांडे, मोहम्मद इमरान खान, पवन मोदनवाल, अनुपम सिंह, कौशल्या देवी, सुशीला देवी, नंदनी, शकीरा बानो, जन्नत निशा, कुसुम, देवकी एवं कांता यादव सहित हजारों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।