
Looteri Dulhan: चित्तौड़गढ़ जिले की डूंगला थाना पुलिस ने फर्जी शादी कर पैसे ऐंठने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए
उत्तर प्रदेश निवासी लुटेरी दुल्हन और उसके पति को गिरफ्तार किया है। लुटेरी दुल्हन अनुराधा अब तक 25 बार शादी कर लोगों से लाखों रुपए ठग चुकी है
पुलिस ने जानकारी देते हुए लुटेरी दुल्हन ने कुछ दिन पहले सवाई माधोपुर में एक युवक से शादी की थी, वहां से वह भाग निकली। जिसके बाद डूंगला थाना क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन के खिलाफ फर्जी शादी का मामला दर्ज हुआ और वह पुलिस की गिरफ्त में आ गई है। पुलिस ने पीड़ित से शादी के नाम पर ऐंठे गए दो लाख रुपए में से 20 हजार रुपए भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस ने फर्जी शादी रचाकर पैसे हड़पने वाले दलाल को नामजद किया है, जिसकी गिरफ्तारी बाकी है।
लुटेरी दुल्हन के असली पति को किया गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि पीड़ित किशन करेरी ने डूंगला थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि उसके साथ फर्जी शादी कर उससे दो लाख रुपए ऐंठ लिए गए । इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की
जिसके बाद मामले की जांच करते हुए पुलिस यूपी पहुंची।
जहां आरोपियों को यूपी के महाराजगंज जिले के रुद्रपुर से गिरफ्तार किया गया, जिसमें लुटेरी दुल्हन अनुराधा (23), उसके साथी और पति विशाल कुमार (22) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने फर्जी शादी कराने वाले दलाल को नामजद किया है, जिसने शादी के नाम पर पीड़ित से दो लाख रुपए ऐंठ लिए थे।
लुटेरी दुल्हन का पति राजस्थान और एमपी में कई लोगों से की है फेक शादी पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि यह लुटेरी दुल्हन हर बार आधार कार्ड में अपना नाम अलग-अलग तरीके से एडिट करवाती थी और युवकों से शादी करती थी।
उसने राजस्थान और एमपी में कई लोगों से शादी की है।इस पूरे मामले में उसके पति की अहम भूमिका रही है।जांच में पता चला है कि अनुराधा का असली पति विशाल उसका भाई बनकर लड़कों के पास जाता था, जबकि अनुराधा और विशाल असल में पति-पत्नी हैं। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है।
भाई बनकर पति खुद कराता था दूसरी शादी
पुलिस ने आगे बताया कि अनुराधा से शादी करवाने के लिए विशाल खुद को उसका भाई बताता है और उसके साथ एक दलाल भी होता है। शादी तय होने के बाद ये युवक से पैसे लेकर वे चले जाते। गिरोह शादी के तुरंत बाद दुल्हन को वापस ले जाता था। अगर ससुराल में ज्यादा निगरानी होती तो पैसे वापस कर देते और कहते कि लड़की इच्छुक नहीं है और उसे ले जाते। फिर किसी दूसरी जगह शादी का प्लान बनाते थे। फिलहाल 25 से ज्यादा शादियां कर चुकी अनुराधा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस गिरोह के बारे में जांच कर रही है।
रिपोर्टर- Ajeet kumar singh