
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच आज शाम पांच बजे से युद्धविराम हो गया है। इसकी जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि आज दोपहर 3.35 बजे दोनों देशों के DGMO के बीच बातचीत हुई थी। इसमें फैसला लिया गया था कि आज शाम 5 बजे से दोनों देश जल, थल और नभ पर तत्काल हमले रोक देंगे। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया है। मिसरी ने कहा कि 12 मई को दोनों देशों के अधिकारी आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से अमेरिका की पहल पर युद्ध विराम की बात कही गयी, जिसे भारत ने खारिज किया है। इस सबसे अलग सबसे बड़ी बात ये है कि सीज फायर और युद्ध विराम के वादे के मात्र तीन घण्टे बाद ही पाकिस्तान द्वारा वादा खिलाफी करते हुए नापाक हरकतें शुरु कर दी गई हैं। पाक सेना ने जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर गोलीबारी और आसमान में भी गोले दागे जा रहे हैं। जिस पर इण्डियन आर्मी को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ रही है।
बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने अमेरिका की मध्यस्थता में चली लंबी बातचीत के बाद युद्धविराम पर सहमति जताई है। इसे लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया है। ये कदम तब उठाया गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर लगातार ड्रोन हमले, गोलेबारी और तनावपूर्ण हालात बने हुए थे, जिससे क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ गई थी। भारत और पाकिस्तान के बीच अचानक घोषित हुए संघर्षविराम के पीछे बड़ी कूटनीतिक वजह है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर बीते कई दिनों से अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ लगातार बातचीत में शामिल थे। इन वार्ताओं का उद्देश्य सीमा पर बढ़ते तनाव को समाप्त कर एक शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचना था।
पाकिस्तान ने 3 घंटे में ही युद्धविराम तोड़ दिया श्रीनगर, राजौरी, अखनूर, पुंछ, उधमपुर, नौशेरा में ड्रोन अटैक और फायरिंग की जा रही है। लगातार धमाकों की आवाजें आ रही हैं। जबकि युद्ध विराम की वार्ता के वक्त ही भारत ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कह दिया है कि किसी भी आतंकी घटना को पाकिस्तान द्वारा युद्ध किया जाना माना जाएगा और भारत जवाबी कार्यवाही के लिए स्वतंत्र रहेगा। फिर भी पाकिस्तान अपनी धूर्तता से बाज नहीं आ रहा है। युद्ध विराम की घोषणा के बाद फिर से उसके ड्रोन अनंतनाग, बडगाम और श्रीनगर में भी देखे गए हैं।
यहां यह कहना गलत न होगा कि सबकुछ अचानक और अप्रत्याशित हुआ। किसी को ऐसा कुछ अंदाजा नहीं था और वो खबर आई, जिस पर सभी ने राहत की एक लंबी सांस ली। भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा हो गई। शनिवार शाम नाटकीय अंदाज में इसका ऐलान हुआ। भारत और पाक के बीच सीमाओं को लांघ चुकी चार दिन की गर्मागर्मी पर शांति की शीतलहर चढ़ गई। दोनों देश शनिवार शाम पांच बजे से एक दूसरे पर वार – पलटवार न करने पर राजी हो गए। विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दोनों देश आपस में बातचीत के बाद इस पर सहमत हुए। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने शाम तीन बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की और फिर संघर्ष विराम पर बात बनी।
वहीं, पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि भारत और पाकिस्तान ने तत्काल प्रभाव से संघर्षविराम पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से समझौता किये बिना प्रयास किए हैं।