
बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीयध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान एवं वन्दे मातरम् गाया गया। स्कूली छात्र – छात्राओं द्वारा प्रभातफेरियां निकाली गयी। इस अवसर पर 15 अगस्त अमर रहे तथा भारत माता की जय के नारों से वातावरण गूंज उठा। मण्डलायुक्त कार्यालय पर मण्डलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया और सभी ने राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन किया व राष्ट्रगान गाया गया। उन्होंने सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभाकक्ष में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि अमर शहीदों के बलिदान एवं त्याग से हम सभी को स्वतंत्रता मिली। 1857 में विद्रोह की चिंगारी लगी, जो कतिपय कारणों से सफल न हो सकी, लेकिन उसी विद्रोह ने आगे चल कर राष्ट्रीय चेतना का व्यापक प्रचार प्रसार किया एवं आम जनमानस में स्वतंत्रता की भावनाओं को भर दिया। हम सभी एक शासकीय सेवक के रूप में अपनी बढ़ी हुयी विशेष जिम्मेदारी का निर्वहन करें। संवैधानिक रूप से शासकीय नीतियों का सतर्कतापूर्वक जनहित में प्रयोग करें। चुनौतीपूर्ण माहौल को स्वीकार करते हुए अच्छे परिवेश तैयार करने का संकल्प लें, यहीं वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि आज हम स्वतंत्र एवं सुखद वातावरण में नये बदलाव के साथ कार्य कर रहे है। आज के इस पुनीत अवसर पर हमें संकल्प लेना है कि हम सभी तकनीकी विकास पर विशेष ध्यान दें ताकि हम संतुलित शक्ति में पूर्णरूप से विकसित हो जाये।

उन्होंने कहा कि प्रशासन के सभी अधिकारी – कर्मचारी एक पुनीत भाव से उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें, आम जनमानस का स्वागत करें तथा सरलतापूर्वक गम्भीरता से उनकी समस्याओं की सुनवाई करते हुए समाधान करें। कार्य प्रणाली में सुधार लाने हेतु आत्मचिन्तन करे कि हम कैसे अधिक बेहतर ढंग से अपना कार्य कर सकते है। उन्होने कहा कि आज हमारा राष्ट्र विकसित देशों की श्रेंणी में अग्रसर है। इस विकास की संकल्पना तकनीकी विकास से ही संभव है। सभी नागरिक मानवीय मूल्यों का समर्थन करें। पन्थ एवं सम्प्रदायों में ना बटे, एक रहें तथा दृढ संकल्प के साथ निर्धारित जिम्मेदारी का पालन करें। कार्यक्रम में अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी, अपर आयुक्त न्यायिक सुरेन्द्र प्रसाद यादव, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी, डीडी पंचायत हरिकेश बहादुर, प्रशासनिक अधिकारी संतोष कुमार पाण्डेय, रमेश चन्द्र कन्नौजिया ने भी सभा में राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत अपने-अपने विचारों को व्यक्त किया। सभाकक्ष में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की अध्यापिकाओं के निर्देशन में छात्राओं द्वारा मनमोहक राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। श्रुति मिश्रा ने ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया। मण्डलायुक्त द्वारा सभी छात्राओं व शिक्षिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर न्याय सहायक रमेश चन्द्र कन्नौजिया, वैक्तिक सहायक बजरंग बली पाण्डेय, शैलेष श्रीवास्तव, अनुपम चौधरी, सुहेल अहमद, समीम अहमद, राजेश रसाल, ओम प्रकाश चौधरी, अमित उपाध्याय, सलभ श्रीवास्तव, संदीप यादव, आलोक सिंह, रमेश कुमार, संजय श्रीवास्तव एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

15 अगस्त की 80वीं वर्षगांठ पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय ध्वज का अभिवादन करते हुए सामूहिक राष्ट्रगान व राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का गायन किया गया तथा राष्ट्रीय एकता संकल्प दिलाया गया। तत्पश्चात उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व चन्द्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर जी.जी.आई.सी. की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होने गॉधी कला भवन में पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने संविधान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला तथा अपने सम्बोधन में कहा कि इस वर्ष हम आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आजादी के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान देने वाले अमर सेनानियों को याद करते हैं तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होने कहा कि जब हम लोग आजादी के गाने सुनते है तो व्यक्ति उर्जावान हो जाता है। स्वतंत्रता सेनानियों के अथक प्रयास से आजादी मिली है। उन्होने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आचरण और व्यवहार में मृदुलभाषी होना चाहिए। उन्होने स्वतंत्रता और स्वछन्दता के बारे में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि एक सरकारी अधिकारी कर्मचारी के रूप में हमें जो दायित्व सौपा गया है, उसका भलीभॉति निर्वहन करें। हमारे सामने जो भी व्यक्ति समस्या लेकर आये, हम उसकी समस्या को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसकी समस्या का निदान करें।

अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने स्वतंत्रता बलिदानियों को याद करते हुए कहा कि आज हम उन्ही के कारण स्वतंत्र देश में रह रहे है। उन्होने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों को आम जनमानस के प्रति मृदुभाषी रहना चाहिए तथा अपने दायित्व का पूरी निष्ठा एवं ईमानादरी से कार्यो का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी हिमांशु कुमार, रश्मि यादव, राजेश रंजन, मोतीलाल रंजन, राघव शरण शुक्ला, वीरेन्द्र कुमार, सुदर्शन यादव, सुरजीत कुमार, दीपक शुक्ला, इन्द्र कुमार गुप्ता, रैनो बाला, पिंकी श्रीवास्तव, ओम प्रकाश मिश्रा, अशोक चौधरी, धनन्जय सिंह, सरदार जगवीर सिंह, जीजीआईसी शिक्षिका मानवी सिंह सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




