
सिद्धार्थनगर। दैनिक जागरण द्वारा उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने विकास के सोपान पर चल रहे कई महत्वपूर्ण कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कानून व्यवस्था के हालात में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा उत्तर प्रदेश में सभी क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य प्रगति पर हैं। रोजगार, युवा एवं महिला सशक्तिकरण के साथ ही सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी उपस्थित रहीं और साथ ही सनातन संस्कृति की धर्म ध्वजा फहराने वाले विधायक श्याम धनी राही जी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप जनपद ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विमल द्विवेदी ने अपने विचार व्यक्त किए। ये माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज में ऐसो. प्रोफेसर हैं।

अन्य वक्ताओं में दिव्य प्रकाश शुक्ल पूर्व महामंत्री सिविल सिद्धार्थ बार ऐसो और प्रो. सौरभ सिद्धार्थ विश्वविद्यालय रहे। दोनों वक्ताओं ने जनपद के विकास की रूपरेखा को प्रस्तुत किया और गहन विचार विमर्श किया। कार्यक्रम संयोजक दैनिक जागरण के ब्यूरो प्रभारी जितेंद्र पांडेय रहे। विज्ञापन प्रबंधक अजय पाठक सहित वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत सिंह भी उपस्थित रहे। दैनिक जागरण के छायाकार फिरोज ने अपनी कला का उत्कृष्टम प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सीमा मिश्रा ने किया।





