
बस्ती (उ.प्र.)। व्यापारी समुदाय किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। संगठन व्यापारियों के हितों के प्रति कृत संकल्पित है। किसी भी कीमत पर व्यापारी हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। व्यापारियों की पूरी सुरक्षा एवं संरक्षण शासन प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ये बातें ‘उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश’ के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहीं।

बता दें कि उद्योग व्यापार प्रतिनधि मण्डल उत्तर प्रदेश का ऐतिहासिक शपथ ग्रहण, व्यापारी सम्मान समारोह एवं पत्रकार सम्मान समारोह अत्यंत भव्यता और हर्षोल्लास के साथ हाईवे स्थित एक होटल के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल रहे। बस्ती मण्डल संरक्षक राना दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का स्वागत करते हुए व्यापारी हितों के लिए हर स्तर पर साथ रहने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की छोटी बड़ी हर समस्या पर संगठन पूरी तरह गंभीर है। व्यापारी निश्चिंत होकर निष्ठा पूर्वक अपना व्यापार करने के लिए स्वतंत्र हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बस्ती मण्डल प्रभारी हरिमूर्ति सिंह मनोज ने व्यापारी हितों के संकल्प के साथ ही सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
व्यापारियों के हृदय सम्राट हैं लोकेश अग्रवाल : राकेश सिंह
उद्योग व्यापार प्रतिनधि मण्डल उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल जी व्यापारी हृदय सम्राट हैं। उनके नेतृत्व में हम सभी का बेहतर मार्गदर्शन हो रहा है और संगठन लगातार व्यापारी हितों के लिये तत्पर है।

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने में हमारे सभी सम्मानित पदाधिकारियों, व्यापारी मित्रों, और सजग पत्रकार साथियों का अतुलनीय सहयोग मिला। आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस समारोह की शोभा और भव्यता में चार चांद लगा दिए। मैं सभी आगंतुकों, सहयोगियों और मित्रों का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूँ।

उद्योग व्यापार प्रतिनधि मण्डल उत्तर प्रदेश के शपथग्रहण एवं सम्मान समारोह में शक्ति शरण उपाध्याय मीडिया प्रभारी बस्ती मंडल, राना दिनेश प्रताप सिंह संरक्षक बस्ती मंडल, प्रवीण सिंह मंत्री बस्ती मंडल, कुलदीप श्रीवास्तव युवा जिला अध्यक्ष, अमन गुप्ता कोषाध्यक्ष बस्ती मंडल, अजय कुमार गुप्ता मंडल महामंत्री बस्ती मंडल, राणा महेंद्र प्रताप नगर अध्यक्ष बस्ती, किशन सिंह संगठन महामंत्री बस्ती मंडल, आलोक कुमार दुबे जिला महामंत्री, सत्येंद्र श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष बस्ती मंडल, भरत राम उर्फ बबलू जिला संगठन महामंत्री, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव मंत्री बस्ती मंडल, बृज नंदन दास मिश्र प्रदेश मंत्री, राजेश सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष बस्ती मंडल, महेंद्र कुमार गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, संजय सिंह युवा जिला संगठन महामंत्री बस्ती, धीरेंद्र कुमार सिंह नगर महामंत्री बस्ती, वंदना वर्मा जिलाध्यक्ष महिला इकाई, सौरभ श्रीवास्तव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, संध्या गोस्वामी जिला महामंत्री महिला इकाई, राजेंद्र प्रसाद साहू जिला महामंत्री संत कबीर नगर, जितेंद्र सिंह मंडल मंत्री बस्ती, धर्मेंद्र कुमार जिला संगठन महामंत्री संत कबीर नगर, विश्वनाथ जिला कोषाध्यक्ष संत कबीर नगर, सुनील कुमार गुप्त जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर एवं उद्योग मंच बस्ती के जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




