
बस्ती (उ.प्र.)। उद्योग व्यापार प्रतिनधि मण्डल उत्तर प्रदेश के जिला कार्यकारिणी का विस्तार स्थानीय ब्लाक रोड स्थित होटल वीरा के सभागार में किया गया। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया आगामी सात जुलाई को कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जायेगा।

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी हरिमूर्ति सिंह मनोज ने बताया कि संगठन व्यापारियों की हर जरुरतों को ध्यान में रखकर व्यापारी हितों के लिए तत्पर है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी विस्तार में महिला मोर्चा सहित 17 पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।
जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि कार्यकारिणी विस्तार में राजकुमार चौधरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुनील मिश्र को जिला मंत्री, हिमांशु कसौधन को जिला संगठन मंत्री, उदयभान अग्रहरि, प्रदीप गुप्ता को जिला मंत्री, राम गोपाल सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सरफराज अहमद को संगठन मंत्री, तेज प्रकाश शुक्ल को जिला मंत्री, हेमन्त मिश्र पियूष को जिला उपाध्यक्ष, मो. नदीम को नगर कोषाध्यक्ष, बृजेश कुमार चौहान को जिला महामंत्री, कुलदीप श्रीवास्तव को जिला वरिष्ठ संगठन मंत्री, अवधेश कुमार निषाद को नगर मंत्री, संजय कुमार गुप्ता को नगर संगठन महामंत्री, डब्लू श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, आकाश सोनी को युवा मंच का जिला उपाध्यक्ष एवं श्रीमती संध्या गोस्वामी को महिला मोर्चा का महामंत्री बनाया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राणा महेंद्र प्रताप, महेंद्र गुप्ता, धीरेंद्र चौधरी, सत्य प्रकाश द्विवेदी, वंदना वर्मा, अभिषेक गुप्ता, कृष्ण चौहान, प्रदीप सिंह एवं कमलेश चौधरी आदि उपस्थित रहे।
राहुल गांधी जन्म दिन पर ने वृद्धाश्रम में कांग्रेसियों ने फल वितरण
बस्ती। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का 56 वां जन्म दिन उत्साह और संकल्पों के साथ मनाया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी, कार्यकर्ता बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचंे और वृद्ध जनों में फल वितरित कर राहुल गांधी के सुदीर्घ जीवन की कामना किया गया।

वृद्ध जनों में फल वितरण के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि ईमानदारी, सहानुभूति और उम्मीद की तलाश कर रही नयी पीढ़ी के लिए राहुल गांधी मजबूत आवाज बन गए हैं। एक अधिक दयालु, निष्पक्ष भारत और हर दिल में ‘मोहब्बत की दुकान’ के लिए निरन्तर संघर्ष करने वाले राहुल गांधी करोड़ो भारतीयों के उम्मीद हैं। वह दिन अब दूर नहीं जब भारत के प्रधानमंत्री के रूप में वे भारत को समर्थ दिशा देंगे।

पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’, वृजेश आर्य, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, शौकत अली नन्हू, संदीप श्रीवास्तव, अलीम अख्तर ने कहा कि युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए अथक संघर्ष करने वाले राहुल गाधी पूरे देश में उन लोगों की सशक्त आवाज बन गए हैं, जिनकी बात पहले सुनी नहीं जाती थी। संवैधानिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता लाखों लोगों को प्रेरित करती रहती है। वे विपरीत समय में विपक्ष के नेता के रूप में आम आदमी की सशक्त आवाज हैं। देश और कांग्रेस को उनसे बहुत उम्मीद है।

राहुल गांधी के जन्म दिन पर वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों में फल वितरण के दौरान मुख्य रूप से साधू शरन आर्य, गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, रामधीरज चौधरी, राहुल चौधरी, राज बहादुर निषाद, सोमनाथ संत, जमील कादरी, गंगा मिश्र, राम बचन भारती, मंजू पाण्डेय, उमेश उपाध्याय, अनिल पाण्डेय, के. के. गोयल, पिन्टू बाबा, सेराज अहमद, विश्वजीत शुभम, अभिषेक सिंह सूर्यबंशी के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।



