
बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व कीर्ति प्रकाश भारती द्वारा कार्यालय नगर पंचायत भानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम/परियोजना अधिकारी डूडा राजेश यादव उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान उन्होने कार्यालय में कर्मियों से उनके दायित्वों के विषय में जानकारी लिया तथा कार्यालय के सभी पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंवने आईजीआरएस तथा जन शिकायत संबंधी पंजिकाओं का अवलोकन किया तथा पीएम स्व निधि एवं पीएम आवास योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। प्रांगण के बाहर बैडवा समय माता मंदिर मार्ग पर विशेष रूप से साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया एवं आगामी वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा वर्षा ऋतु के दृष्टिगत जल निकासी की व्यवस्था को सुचारू रखने तथा नाला सफाई हेतु सख्त निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कार्यालय कर्मी अविनाश कुमार, वीरेंद्र, नीतीश श्रीवास्तव, रवि सिंह, मुकेश, अनिल, दीपक उपस्थित रहे। प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय द्वारा जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा द्वारा कराये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्याे अटल नगर सिसवा बुजुर्ग इंद्रसेन मिश्रा के घर से प्राथमिक विद्यालय तक सीसी रोड का कार्य, वशिष्ठ नगर उकड़ा यादव डीह सीसी रोड का निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखे जाने हेतु निर्देश दिये।

अपर जिलाधिकारी भू – राजस्व द्वारा तहसील भानपुर का भी निरीक्षण किया गया है तथा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी भानपुर सत्येन्द्र सिंह व तहसीलदार पंकज गुप्ता उपस्थित रहे।
सायमा खातून ने शौहर पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, एसपी से गुहार
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के माली टोला में अपने पिता के घर पर रह रही संतकबीरनगर जनपद के बखिरा थाना क्षेत्र के लड़ुआ महुआ झुगिया गांव में तौफीक अंसारी के साथ व्याही सायमा खातून ने पति के द्वारा मिल रही धमकियों से अपने और नात रिश्तेदारों के रक्षा की गुहार लगाया है। एसपी को दिये पत्र में सायमा खातून ने कहा है कि उसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा है और मामला अदालत में लम्बित है। उसके पति जबरिया सुलह के लिये दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि सुलह नहीं करोगी तो तुम्हारी बहन सानिया खातून और उसके नाबालिग लड़के मो. अमान को घसीटते हुये बखिरा ले आयेंगे। तौफीक अंसारी ने उसके बहन को भद्दी-भद्दी गालियां और धमकियां भी दी।

सायमा खातून ने कहा है कि ससुराल में उत्पीड़न के कारण वह अपने मायके मालीटोला में रह रही है। दहेज उत्पीड़न और खर्चा का मुकदमा चल रहा है। उसके पति द्वारा जबरिया सुलह का दबाव बनाने के साथ ही धमकियां दी जा रही है जिससे वह और उसका परिवार काफी डरा हुआ है। उसने एसपी को पत्र देकर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई और अपने और नात रिश्तेदारों के रक्षा की गुहार लगाया है।
टावर लगा तो पट्टीदार कर रहे हैं फर्जी शिकायत
बस्ती। रूधौली थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी चन्द प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय केशरी सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा है कि उनके गाटा संख्या 493 डीही आबादी में टावर लगा है किन्तु गांव के ही पट्टीदार प्रेमनरायन सिंह और उनके पुत्र मनोज सिंह फर्जी शिकायत करके टावर को हटवाने का षड़यंत्र कर रहे हैं।

चन्द प्रताप सिंह के पुत्र शिव सिंह ने मंगलवार को डीएम को पत्र सौंपा और मांग किया कि उनके पिता की जमीन से टावर न हटवाया जाय और षड़यंत्र करने वाले विरोधिों के प्रति कार्रवाई की जाय। शिव सिंह ने बताया कि जीओ का टावर लग जाने से उनके परिवार को आर्थिक सहयोग मिल जा रहा है जिससे पट्टीदार प्रेमनरायन सिंह और उनके पुत्र मनोज सिंह आये दिन विवाद किया करते हैं और जियो टावर कम्पनी को भ्रामक सूचनायें देकर गुमराह करने की कोशिश करते हैं जिससे परिवार को आर्थिक नुकसान पहुंचे। लेखपाल ने भी स्पष्ट किया है कि मोबाइल टावर गाटा संख्या 493 में स्थित है।
चन्द प्रताप सिंह और उनके पुत्र शिव सिंह ने डीएम से मांग किया है कि आये दिन भ्रामक सूचनायें देकर विवाद की स्थिति खड़ा करने वाले गांव के ही पट्टीदार प्रेमनरायन सिंह और उनके पुत्र मनोज सिंह के विरूद्ध समुचित कार्रवाई सुनिश्चित कराया जाय।





