
बस्ती (सू.वि.उ.प्र.)। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने विकास खण्ड परसरामपुर, निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्निक कालेज धरमपुर, मिनी स्टेडियम धरमपुर, वृहद गोसंरक्षण केन्द्र ग्राम पंचायत नारायणपुर, हर्रैया स्थित पौधशाला का औचक निरीक्षण किया। विकास खण्ड परसरामपुर में ब्लाक परिसर, शिकायत पटल, एकाउण्ट कक्ष, आवास, पत्रावलियों का अवलोकन किया गया। व्यवस्थाए संतोषजनक पायी गयी। निर्माणाधीन राजकीय पालीटेक्निक कालेज धरमपुर में हाइड्रोलिक लैब, वर्कशाप, क्लासरूम, रोड कार्य, शौचालय, किचन, आवास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पाया कि मौके पर 10 श्रमिको से कार्य कराया जा रहा है। कार्य की प्रगति धीमी पाये जाने पर उन्होने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए एई अरविन्द कुशवाहा का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया।

मिनी स्टेडियम धरमपुर में उन्होने ड्राइंग का अवलोकन किया। कार्यदायी संस्था द्वारा बताया गया कि मई 2027 तक इस कार्य को पूर्ण किया जाना है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि मिनी स्टेडियम का कार्य शीघ्रअतिशीघ्र शुरू किया जाय तथा किसी भी स्तर पर कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करें।

वृहद गोसंरक्षण केन्द्र ग्राम पंचायत नारायणपुर में पहुॅचकर उन्होने पशुचिकित्साधिकारी डा. अवधेश कुमार यादव से वृहद गौशाला के मानको के बारे में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान उन्होने पानी, भूसा गोदाम, विद्युत, हरे चारे की व्यवस्था के बारे में जानकारी प्राप्त की। मौके पर उपस्थित लोगों ने परिसर में बरसात के मौसम में जल जमाव की समस्या को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने संबंधित को इस समस्या से निजात दिलाये जाने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने कहा कि गौशालाओं के चारों तरफ बाउण्ड्रीवाल का कार्य शीघ्र पूर्ण कराते हुए संबंधित विभाग को गोशाला हैण्डओवर करें। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित किया कि उपयुक्त जमीन को चिन्हित करते हुए नैपियर घास की बुआई की कार्ययोजना तैयार की जाय।

हर्रैया स्थित पौधशाला में उन्होने जामुन फलदार, छायादार, सेमर, आम, नीबू, सागवन सहित अन्य पौधों का गहनता से अवलोकन किया। जिलाधिकारी द्वारा डीएफओ डा. शिरीन सिद्दीकी को निर्देशित किया कि गौशालाओं की सूची उपलब्ध करायी जायेंगी। उक्त गोशालाओं में आवश्यकतानुसार उपयुक्त पौधों का पौधरोपण प्राथमिकता से कराया जाय। निरीक्षण के दौरान डीएफओं डा. शिरीन सिद्दीकी, पशु चिकित्साधिकारी डा. अवधेश कुमार यादव, खण्ड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह, एई अरविन्द कुशवाहॉ, एक्सियन आरईडी अंकुर वर्मा, सुपरवाईजर प्रदीप सिंह सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नव नियुक्त मण्डल प्रभारियों ने आगामी कार्यक्रमों की बनाई रणनीति
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी बस्ती के नव नियुक्त मण्डल प्रभारियों द्वारा अपने-अपने प्रभार वाले मण्डलों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन कर आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में आवश्यक करणीय कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में बूथ सत्यापन, बूथ कार्यसमिति गठन, शक्ति केन्द्र बैठकों की तैयारी तथा “मन की बात” कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता और सुदृढ़ संगठनात्मक संरचना है। उन्होंने सभी मण्डल प्रभारियों एवं मण्डल अध्यक्षों से अपेक्षा की कि संगठन द्वारा दिए गए प्रत्येक दायित्व को समयबद्ध एवं गंभीरता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि बूथ सत्यापन संबंधी सभी अभिलेख शीघ्र जिला कार्यालय में जमा कराए जाएं तथा जिन बूथों पर समितियों का गठन शेष है, वहां तत्काल गठन पूर्ण कराया जाए।
बैठकों में दिनांक 24 मई को प्रस्तावित शक्ति केन्द्र बैठकों तथा 31 मई को आयोजित होने वाले “मन की बात” कार्यक्रम एवं बूथ बैठकों की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी मण्डलों में सरल एप्प पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक जिम्मेदारियां तय की गईं।

मण्डल प्रवास के दौरान मखौडा धाम में राधेश्याम कमलापुरी, विशेषरगंज में राज कुमार शुक्ल, विक्रमजोत में सुनील सिंह, हर्रैया में राजेश तिवारी, हरदी में विनय सिंह भारद्वाज, दुबौलिया में राम सिंगार ओझा, गौर में विनय शंकर मिश्र, कप्तानगंज में अखंड प्रताप सिंह, हनुमानगंज में विनय कुमार यादव, सोनहा में भानु प्रकाश मिश्र, सल्टौआ में प्रदीप निषाद, रामनगर में दिलीप पाण्डेय, पकरीजई में सुरेन्द्र कुमार चौधरी, गनेशपुर में नागेन्द्र सिंह सिंकू, बहादुरपुर में सतेन्द्र सिंह भोलू, बनकटी में राकेश शर्मा, कलवारी में राजेन्द्र राजभर तथा महसों में प्रत्यूष विक्रम सिंह उपस्थित रहे।
बैठकों की अध्यक्षता क्रमशः मण्डल अध्यक्ष जवाहर लाल जायसवाल, अमरनाथ शर्मा, ओमकार सिंह, शिवचरन जायसवाल, राजेश कमलापुरी, लवकुश शुक्ला, गौरव मणि तिवारी, गंगेश सिंह, जमुना पाण्डेय, जनक राम गौतम, गिरिजेश यादव, सुजीत सोनी, सुधाकर विक्रम सिंह, सुरेश भट्ट, शिव प्रसाद चौधरी, विजय भान सिंह, संजय कुमार चौरसिया, अंकित पाण्डेय पवन एवं वेद प्रकाश त्रिपाठी ने की।





