
बस्ती (उ.प्र.)। लोहिया कॉम्प्लेक्स, न्याय मार्ग स्थित प्रिंट एंड डिजिटल मीडिया ब्यूरो कार्यालय के भव्य शुभारंभ समारोह में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक एवं मीडिया जगत से जुड़े गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मकता से परिपूर्ण रहा।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने नए कार्यालय के शुभारंभ को क्षेत्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में प्रिंट और डिजिटल मीडिया समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को सामने लाने तथा सकारात्मक समाचारों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कार्यालय की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नया मीडिया केंद्र निष्पक्ष, जिम्मेदार एवं जनहितकारी पत्रकारिता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही यह युवाओं को मीडिया क्षेत्र में नई प्रेरणा और अवसर प्रदान करेगा।

शुभारंभ समारोह के दौरान अतिथियों का स्वागत सम्मानपूर्वक किया गया तथा सभी ने कार्यालय की प्रगति, सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और ऐसी संस्थाएं समाज में जागरूकता एवं पारदर्शिता को मजबूत बनाने का कार्य करती हैं।
कार्यक्रम में सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच टीम के सभी सदस्यों को ढेर सारी बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी गईं। उपस्थित अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रिंट एंड डिजिटल मीडिया ब्यूरो आने वाले समय में निष्पक्ष समाचार, सामाजिक सरोकार और सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।
बहुजन मुक्ति पार्टी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
बस्ती। बुधवार को बहुजन मुक्ति पार्टी मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम, युग विंग जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गौतम के नेतृत्व में तीन चरण बद्ध आंदोलन की कड़ी मंें घरेलू गैस, स्मार्ट मीटर, डीजल, पेट्रोल सहित जनहित के 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुये जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इसके पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय के सामने चूल्हे पर चाय बनाकर खाली गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन करते हुये सरकार को जन समस्याओं को लेकर आईना दिखाया गया।

भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वांचल जोन प्रभारी आर. क.े आरतियन चंद्रिका प्रसाद ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि समस्याओं का समुचित निराकरण न हुआ तो आन्दोलन जारी रहेगा। कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा महंगाई, बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में विफल है। स्मार्ट मीटर द्वारा अधिकतम बिजली बिल उपभोक्ताओं पर थोपा जा रहा है। महंगे घरेलू गैस और कॉमर्शियल गैस एवं महंगे पेट्रोल-डीजल ने देश के बहुजन समाज के लोगों की आर्थिक कमर तोड़ने का सुनियोजित षड्यंत्र केन्द्र सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसके विरोध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जा रहा है।
राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि एक तरफ इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के द्वारा जनता के वोटों की चोरी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ स्मार्ट के द्वारा जनता को लूटा जा रहा है। विद्युत सप्लाई ना करते हुए भी उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर द्वारा बिल थोपा जा रहा है। इस पर रोक लगाया जाय। घरेलू गैस रूपया 1500 से लेकर 2000 तक और कॉमर्शियल गैस रू. 2500 से लेकर रू. 3500 तक महंगा कर दिया है। देश के प्रत्येक नागरिकों को रोजी-रोटी, कपड़ा-मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मिलनी चाहिए, लेकिन वर्तमान केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की आम जनता परेशान है। घरेलू गैस सिलेण्डर के लिये लोग परेशान है, कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति रूकने से होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट का काम पूरी तरह से ठप हो चुका है। इसके कारण बेरोजगारी लगातार बढ रही है। गैस एजेंसियां एजेंटां के माध्यम से काला बाजारी कर ब्लैक से महंगे कीमतों में सिलेण्डर गैस बेच रही है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने कर्मचारी, किसान-श्रमिक, युवा-छात्रों को प्रभावित किया है। मांग किया कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार जनता का अनावश्यक उत्पीड़न बंद करे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से सुग्रीव चौधरी जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मोर्चा, अमरनाथ, राम सुमेर यादव मंडल उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सोनी जिला अध्यक्ष भारतीय विद्यार्थी छात्रा प्रकोष्ठ, दिनेश कुमार, पवन कुमार, ठाकुर प्रेम नंदवंशी मंडल महासचिव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, डा रिफाकत अली प्रदेश मीडिया प्रभारी राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा मो जावेद, सीता भारती, सुनील यादव, वंश बहादुर चौधरी, मो. अजीम, मो. आरिफ, बबिता, चंद्रावती आदि शामिल रहे।





