
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात तीन दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण किये हैं। संभल के डीएम राजेंद्र पनेसिया को मुरादाबाद का डीएम बनाया गया। सशर्त त्यागपत्र वापस लेने वाले आईएएस रिंकू सिंह राही को संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन और फिरोजाबाद में तहसीलदार द्वारा मंहगा फोन का आरोप लगने के बाद जिलाधिकारी रमेश रंजन को राजस्व परिषद भेजा गया। इस तरह उप्र. में कुल 38 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। मुरादाबाद से लेकर संभल तक में नए डीएम की तैनाती कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर किये गये प्रशासनिक फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण नाम इस रिंकू सिंह राही का है। रिंकू सिंह राही अभी राजस्व परिषद में संबद्ध थे। पिछले दिनों वह लगातार चर्चा में रहे। उन्होंने काम न मिलने का हवाला देकर पद से इस्तीफा दे दिया था। अब उन्हें योगी आदित्यनाथ सरकार ने जालौन में संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाकर भेजा है। इसके अलावा योगी सरकार ने 8 जिलों में नए डीएम की तैनाती कर दी है।
इन जिलों में नए डीएम
मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव मधुसूदन हुल्गी को देवरिया का डीएम बनाया गया है। वहीं, किस्को में एचडी के पद पर कार्यरत सैमुअल पाल एन जौनपुर के डीएम बनाए गए हैं। गोरखपुर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष आनंद वर्धन को मऊ का जिलाधिकारी बनाया गया है। महाराजगंज डीएम के पद पर गोरखपुर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल की तैनाती की गई है।

महाराजगंज डीएम संतोष कुमार शर्मा का ट्रांसफर फिरोजाबाद डीएम के पद पर कर दिया गया है। वहीं, संभल में डीएम राजेंद्र पेंसिया को मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। संभल डीएम के पद पर अंकित खंडेलवाल की नियुक्ति की गई है। अंकित खंडेलवाल अभी नगर निगम आगरा में नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। वहीं, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद अभिषेक पांडेय को प्रतापगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है।
कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव
योगी सरकार ने कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिलों में तैनात अधिकारी विभागीय स्तर पर तैनात किए गए हैं। विभागीय स्तर पर तैनात अधिकारियों को फील्ड में लगाया गया है। देवरिया डीएम दिव्या मित्तल को राजस्व विभाग में विशेष सचिव के तौर पर तैनात कर दिया गया है। वहीं फिरोजाबाद डीएम रमेश रंजन अपर भूमि एवं व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद बनाए गए हैं। मऊ डीएम प्रवीण मिश्रा को समाज कल्याण विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी गई दी गई है। वहीं, जौनपुर डीएम डॉ. दिनेश चंद्र लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव बनाए गए हैं। रिंकू सिंह राही लंबे समय से फील्ड ड्यूटी की मांग कर रहे थे। उन्हें जालौन भेज दिया गया है।
जयन्ती पर याद किये गये महापद्म नंदः योगदान पर चर्चा, महापद्म नंद की विरासत से नयी पीढी को जोड़ने की जरूरत-डॉ. हरिकेश नन्दबंशी
बस्ती। शनिवार को ऑल इण्डिया महापद्मनन्द कम्युनिटी एजूकेटेड एशोसिएशन ‘एआईएमसीईए’ जिलाध्यक्ष आलोक ठाकुर के संयोजन में प्रेस क्लब सभागार में नन्द बंश के संस्थापक प्रथम चक्रवर्ती समा्रट महापद्म नन्द को जयन्ती के उपलक्ष्य में याद किया गया।
मुख्य अतिथि एशोसिएशन के प्रदेश संगठन सचिव डॉ. हरिकेश नन्दबंशी ने कहा कि महापद्म नंद पूरे भारत पर एकछत्र राज करने वाले महान शासक थे, जिन्होंने नंदवंश की स्थापना की और शासन में क्षत्रिय वर्ग के एकाधिकार को समाप्त किया। सम्राट महापद्म नंद की शक्ति के कारण ही सिकंदर जैसे विश्व विजेता को भी मगध से वापस लौटना पड़ा था। नयी पीढी को उनके विरासत से जोड़ने की जरूरत है।

मुख्य वक्ता जिला संरक्षक ठाकुर प्रेमनन्दबंशी ने कहा कि महापद्म नंद केंद्रीय शासन प्रणाली का जनक थे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है। उन्होने नंद राजाओं के काल में मगध साम्राज्य की प्रगति पर प्रकाश डालते हुये अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने का आग्रह किया।
कार्यक्रम को ई. राम सहाय वर्मा, प्रभुनाथ शर्मा, डा. कैलाश चन्द्र शर्मा, राम प्रवेश, अभिषेक शर्मा, विजय शर्मा, इ. संजय शर्मा, राजेश शर्मा, जामवन्त ठाकुर, अनिल शर्मा, अभिन्नदन शर्मा आदि ने सम्बोधित करते हुये महापद्म नंद के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यकम की अध्यक्षता शोभाराम ठाकुर और संचालन बाबा ठाकुर ने किया।
जयन्ती अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से घनश्याम ठाकुर, ओंकार शर्मा, मनोज कुमार मौर्य, रवि शर्मा, रामकिशोर ठाकुर, सत्येन्द्रनाथ शर्मा, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, राधेश्याम शर्मा, चन्द्र प्रकाश गौतम, मुकेश ठाकुर, सुरेश शर्मा, रामकिशन शर्मा, लादेन ठाकुर के साथ ही एशोसिएशन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।





