
बस्ती (उ. प्र.)। जनपद न्यायाधीश शमशुल हक, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेंद्र कुमार एवं प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड राज बाबू, क्षेत्राधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी सदर द्वारा बाल संप्रेषण गृह किशोर पचपेरिया मार्ग बस्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संप्रेषण गृह में उचित साफ-सफाई पाई गई। भोजन की गुणवत्ता मानक के अनुरूप थी। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक बाल संप्रेषण गृह कोनिर्देशित किया गया कि वह समस्त किशोरी का सत प्रतिशत एडमिशन कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। जिससे कि सभी किशोर शिक्षित हो सके। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा किशोरों को शर्ट वितरित किया गया।
6/04/IMG-20260429-WA0034-300×225.jpg” alt=”” width=”300″ height=”225″ />
अधीक्षक बाल संप्रेषण की द्वारा अवगत कराया गया कि हाई स्कूल की परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले सभी किशोर हाई स्कूल की परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं जिस पर जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई। अधीक्षक बाल संप्रेषण गृह द्वारा गैस सिलेंडर के प्राप्त होने की समस्या व्यक्त की गई इसके संबंध में उप जिलाधिकारी सदर को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा किशोर को वॉलीबॉल जैसे खेलों को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया है।
विजेन्द्र कुमार मण्डल अध्यक्ष, हेमन्त प्रताप महामंत्री घोषित, उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव इन्सपेक्टर्स एसोसिएशन के अधिवेशन में उठे मुद्दे
बस्ती। बुधवार को उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव इन्सपेक्टर्स एसोसिएशन का मण्डलीय अधिवेशन विकास भवन सभागार में संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबन्धक विकास कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में कोआपरेटिव इन्सपेक्टर्स एसोसिएशन की समस्याओं पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला और एकजुटता पर जोर दिया। दूसरे चरण में चुनाव अधिकारी अर्जुन पटेल की देख रेख में पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सर्व सम्मत से रमेश चन्द्र कन्नौजिया संरक्षक, विजेन्द्र कुमार यादव मण्डल अध्यक्ष, हेमन्त प्रताप सिंह महामंत्री, अरविन्द झां उपाध्यक्ष, दिलीप कुमार गौतम कोषाध्यक्ष घोषित किये गये। इसी कड़ी में बस्ती जिला इकाई से विजय वर्मा अध्यक्ष, नीरज कन्नौजिया महामंत्री, सिद्धार्थनगर से अमरीश कुमार यादव अध्यक्ष, रामजी गौतम महामंत्री, संतकबीर नगर से रामसजीवन पाण्डेय अध्यक्ष, संजीव कुमार महामंत्री चुने गये। 
नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक विजय कुमार मिश्र ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया।
संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबन्धक विकास कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में अधिवेशन को सम्बोधित करते हुये कहा कि संघ की अपनी विशेष शक्ति होती है। एकजुटता से ही लक्ष्य हासिल होते हैं। उन्होने नव निर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा किया कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करें।

मण्डलीय अधिवेशन में मुख्य रूप से सुनील कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार यादव, विनोद मिश्र, धर्मराज यादव, राजीव लोचन पाठक, विनोद, रामसजीवन पाण्डेय के साथ ही उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव इन्सपेक्टर्स एसोसिएशन के अनेक सदस्य, विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
बस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को
बस्ती (सू.वि. उ.प्र.)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 09 मई 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मा. जनपद न्यायाधीश शमसुल हक द्वारा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, बैंक अधिकारियों की प्री-ट्रायल बैठक दिनांक 27 व 28 अप्रैल, 2026 को आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुये माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों व बैंक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

उन्होने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक वादों का सुलह समझौता के आधार पर निस्तारण किया जाये, जिससे आम जन को त्वरित व सुलभ न्याय मिल सकें। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को नियत किया जाये ताकि अधिकतम मामलों का निस्तारण हो सके। जनपद न्यायाधीश द्वारा सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर लोक अदालत को सफल बनाने की अपील की गयी। नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार गिरि द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 09 मई 2026 को जनपद न्यायालय, कलेक्ट्रेट मुख्यालय एवं समस्त तहसील मुख्यालयों में किया जायेगा।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार-प्रथम द्वारा बताया गया कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, परकाम्य लिखत अधिनियम की धारा-138 से सम्बन्धित मामलें, बैंक वसूली से सम्बन्धित मामलें, मोटर दुर्घटना से सम्बन्धित प्रतिकर याचिकाएं, श्रम वादों, पारिवारिक वादों, भूमि अधिग्रहण से सम्बन्धित वादों, विद्युत एवं जलकर विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित), सर्विस में वेतन सम्बन्धी विवाद एवं सेवानिवृत्त लाभों से सम्बन्धित विवाद, राजस्व सम्बन्धी वाद, अन्य सिविल वाद (किराया, सुखाधिकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोष वाद, आर्बिट्रेशन (हायर पर्चेज एग्रीमेंट से उत्पन्न विवाद) एवं उक्त के अतिरिक्त ऐसे अन्य प्रकार के जिन वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर हो सकता है, उन्हें भी अधिक से अधिक संख्या में नियत कर निस्तारित किया जायेगा। उक्त प्री-ट्रायल बैठक में उपजिलाधिकारी रूधौली मनोज प्रकाश, उप पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र तिवारी, एस.डी.ओ. अमहट आशुतोष कुमार, समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव समेत नायब तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार हर्रैया, नायब तहसीलदार भानपुर, नायब तहसीलदार रूधौली व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।




