
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को वर्चुअल सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो चल गया। उस वक्त चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस खरिया की बेंच सुनवाई कर रही थी। यह मामला दोपहर 12:56 बजे का है। यह साफ नहीं हुआ है कि वारदात के वक्त बेंच किस मामले में सुनवाई कर रही थी। जैसे ही पोर्न वीडियो चला, फौरान सुनवाई रोक दी गई। कुछ मिनट बाद सुनवाई दोबारा शुरू हुई, फिर पोर्न वीडियो चलने लगा। मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट को दी गई है।
वर्चुअल सुनवाई के दौरान कई लोग जुड़े हुए थे। इनमें एक क्षितिजीत सिंह थे। शुरुआती पूछताछ में क्षितिजीत ने दावा किया कि उसका अकाउंट अमेरिका से हैक किया गया था। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सुनवाई के दौरान वह अश्लील वीडियो कैसे चला।
उन्होंने बताया कि उनकी स्क्रीन पर आपका सिस्टम हैक हो गया है’, का मैसेज आया था। फिर मेरे लॉगिन से दो बार पोर्ट वीडियो चलाया। तीसरी बार उसने म्यूजिक चलाकर सुनवाई में बाधा डाली।
दरअसल, बुधवार को 100 से ज्यादा जनहित याचिकाओं (PIL) पर सुनवाई हो रही थी। ये मामला उसी दौरान समाने आया।
मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर रजिस्ट्रार जनरल को आवश्यक निर्देश दिए गए। अदालत की कार्यवाही रिकॉर्ड करना नियमों के विरुद्ध है। यदि किसी ने रिकॉर्डिंग की है तो कार्रवाई करेंगे।
एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने चीफ जस्टिस से कहा-पहले भी कई अदालतों की वर्चुअल कार्यवाही के दौरान ऐसी चिंताजनक घटनाएं हुई हैं। इससे कोर्ट की गरिमा पर आसर पड़ता है।
कोर्ट में अश्लील वीडियो क्लिप की पिछली घटनाएं…
2025- नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (मुंबई) में दिसंबर 2024 में डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम हैक होने के कारण अदालत के स्क्रीन पर अश्लील वीडियो क्लिप चल गए।
2025- नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (कोलकाता) में जुलाई 2025 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुनवाई के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने जुड़कर अश्लील कंटेंट स्क्रीन-शेयर कर दिया।
2024- गुजरात हाई कोर्ट में अगस्त 2025 में वीडियो सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति के टॉयलेट से जुड़ने जैसी अभद्र घटनाओं के बाद कोर्ट ने कड़े नियम (SOP) लागू किए।
2021- इलाहाबाद हाई कोर्ट में साल 2021 में एक वकील द्वारा स्कूटर चलाते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहस करने को कोर्ट ने अनुशासनहीनता माना।
प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण करने वाले छात्रों में किया साईकिल, स्कूली बैग का वितरण
बस्ती। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल महासचिव एवं लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी ठाकुर प्रेम नन्दवंशी ने हर्रैया विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत महादेवा में यूपी बोर्ड के हाई स्कूल और इण्टर मीडिएट में प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं में साईकिल और स्कूली बैग का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया।
ठाकुर प्रेम नन्दवंशी ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक क्षेत्र में परिवर्तन होंगे। उन्होने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं काजल शर्मा, सरोजनी शर्मा, नेहा वर्मा प्रतिष्ठा त्रिपाठी को साइकिल और सौरभ तिवारी, अखिलेश कन्नौजिया, रोली शर्मा,सौम्य शर्मा, मांडवी शर्मा को बैग मिला तो उनके चेहरों पर मुस्कान थी।

मेधावी छात्रों में साइकिल और स्कूली बैग वितरण के दौरान मुख्य रूप से राम दीप शर्मा, धु्रव कुमार चौधरी, विष्णु हरि त्रिपाठी, दीनानाथ ठाकुर, कपिल देव शर्मा, विनय गौतम, रिया शर्मा, कोमल शर्मा, अमर बहादुर,प्रवीण कुमार प्रजापति, शिम्पी, परमेश्वर नाथ त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।





