
बस्ती (उ.प्र.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर कार्यदायी संस्था उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद द्वारा बस्ती मण्डल में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बाउण्ड्रीवॉल के निर्माण में मानकों को दरकिनार कर निकाले गये टेण्डर की उच्चस्तरीय कमेटी गठित करके जांच कराकर टॅण्डर को निरस्त कर पुनः निष्पक्ष तरीके से टेण्डर निकालने का आग्रह किया है।
विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने बताया कि इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद ने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को संलग्न पत्र भेजकर जांच के बाद नियमानुसार कार्यवाही का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा है कि कार्यदायी संस्था उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय-रामनगर, सल्टौआ, रुधौली में बाउण्ड्रीवॉल के निर्माण में टेण्डर प्रकिया में नियमों को अनदेखा कर अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए अलग-अलग नियम के माध्यम से टेण्डर निकाला गया है। जबकि अन्य जिलों में इसी विभाग द्वारा हर ब्लाक का टेण्डर अलग-अलग क्रमांक से निकाला गया है। बस्ती जिलें में ठेकेदार एवं विभाग की मिलीभगत से सभी टेण्डरों को सामूहिक निकाला गया है। जो नियम विरूद्ध है। जिसकी उच्चस्तरीय जांच कराकर कार्यवाही कराकर टेण्डर को निरस्त कराकर पुनः मानक पूर्वक टेण्डर कराया जाना आंवश्यक है। उन्होने मानकों को दरकिनार कर निकाले गये टेण्डर की उच्चस्तरीय कमेटी गठित करके जांच कराकर टेण्डर को निरस्त कर पुनः निष्पक्ष तरीके से टेण्डर निकालने हेतु आदेशित करने का आग्रह किया है।
लिटिल फ्लावर में प्रतिभा सम्मान समारोह : पुरस्कृत हुए छात्र एवं अभिभावक
बस्ती। शनिवार को लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती में सी सी.बी.एस.ई. बोर्ड की कक्षा दसवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 57 विद्यार्थियो के साथ अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, निर्देशिका श्रीमती अपर्णा सिंह, प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा तथा विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती मधुरानी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण ,पुष्पार्चन एवं पूजन अर्चन करके किया गया। विद्यार्थियों को प्रशस्ति-चिह्न देते हुए अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया, जिसे पाकर विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों के भी चेहरे खिल गए।

लिटिल फ्लावर्स स्कूल हर्षिता मौर्या 97.20 प्रतिशत, साक्षी अग्रहरि 96.60, आर्यवीर सिंह 96, मो० साहिल 95, शौर्य श्रीवास्तव 95.80, मार्वन शंकर 95.60, विभव शर्मा 95.80, ऋषिक श्रीवास्तव 94.80 फातिमा खातून 94.80, शची मिश्रा 94.80, गार्गी सिंह 94.60, शुभम चौधरी 9,4.60, सुमित जायसवाल 94.40, अंशिका गुप्ता 94.20, मो० साहिल 94, अर्पित पाल 94, सृष्टि दूबे 94, हर्षिता 93.80, शताक्षी कसौधन 93.60, सचिन कुमार 93.20, नैन्सी चौधरी 92.80, रुद्र त्रिपाठी 92.80, अंशिका सिंह 92.80, ओजस मिश्रा 92.60, शिशिर त्रिपाठी 92.60, गणेश श्रीवास्तव 92.60, मंतशा खातून 92.60, अंश सिंह 92.60, यशी- 92.60, सादिका इरसाद 92.40, रिषभ चौधरी 92.40, सिद्धिमा पाण्डेय 92.20, अंशिका खरे 92.20, मो० अल्तमस 92, प्रिंसी 91.80, स्निग्धा शाही 91.80,, जाहघ्नवी 91.80, जोया यासमीन 91.80, पलक पाण्डेय -91.60, अंश गोस्वामी 91.60, शिवांश सिंह 91.60, रिषभ यादव 91.40, रंजीता रंजन 91.20, अनुभव चौधरी 91.20, महादेव यादव 91.20, नैन्सी शर्मा- 91, आलोक रंजन सिंह 90, समीक्षा-90.60, आराध्या यादव 90.70, दिव्यांश वर्मा 90.60, हर्षिता यादव 90.60, अर्पिता 90.60, प्रियांशु राव 90.60, आराध्या सिंह 90.40, उत्कर्ष पाण्डेय 90.40, दिपांश यादव 90, आराध्या शुक्ला 90ः अंक प्राप्त किया। इन्हें विद्यालय परिवार द्वारा पुरस्कृत कर हौसला बढाया गया।
विद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले समस्त मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये कहा कि सफलता के लिए निस्तर प्रयास, दृढ निश्चय और परिश्रम अति आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। बच्चों की इस सफलता का श्रेया उन्होंने बच्चों के परिश्रम, अभिभावकों के त्याग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के उत्कृष्ट प्रबंधन को दिया। कार्यक्रम में विद्यालय की निर्देशिका श्रीमती अपर्णा सिंह ने विद्यार्थियों को भविष्य की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है।
इस अवसर पर अभिभावको ने संवाद स्थापित करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को सराहा। विद्यार्थी अर्पित पाल के पिता रंजय पाल ने बच्चों की इस सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि इस सफलता में बच्चों के परिश्रम के साथ-साथ, शिक्षकों का मार्गदर्शन व समय-समय पर प्रबंधन तंत्र द्वारा उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था का, वहीं रूद्र त्रिपाठी के अभिभावक प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बस्ती जनपद में लिटिल फ्लावर्स स्कूल सफलता की नई ऊंचाईयों को छू रहा है। हर्षिता मौर्या के अभिभावक रामप्रीत मौर्या ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लिटिल फ्लावर्स स्कूल बस्ती शिक्षा, संस्कार तथा अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षा का एकघ्मा उत्कृष्ट संस्थान है, जहाँ बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का काम किया जाता है। साक्षी अग्रहरी के अभिभावक कृष्ण कुमार अग्रहरी ने विद्यालय के प्रति कृतज्ञता का भाव व्यक्त करते हुए कहा की लिटिल फ्लावर्स स्कूल जैसा उत्कृष्ट संस्थान होना केवल हमारे लिए नहीं पूरे बस्ती जनपद के लिए गर्व की बात है, यहाँ बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ उनकी आन्तरिक प्रतिभा को भी निखारा जाता है, जिससे वे भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सके ।
प्रतिभा सम्मान समारोह का समापन विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती वंदना सिंह जी के आभार ज्ञापन से हुआ। इस अवसर पर विवेक सिंह , के.एन. मिश्रा, धनंजय शुक्ला , प्रमोद त्रिपाठी , इंद्रजीत सर, अनूप बरनवाल , श्रीकांत , रमाकांत सर , शशिधर चतुर्वेदी, प्रत्यूष यादव, आशुतोष पाल , रितिका श्रीवास्तव, साक्षी गुप्ता, अलका श्रीवास्तव, स्नेहलता पाठक, पंकज श्रीवास्तव, साक्षी पाण्डेय, प्रीति अस्थाना, मधु सिंह, राजमणि वर्मा, तन्मय पांडे , वैभव पांडेय , सुभाष मणि आनंद आर्या, अर्पिता सिंह , निष्ठा पांडे आदि समस्त शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रहे।





