
बस्ती (उ. प्र.)। शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार कमलेश पाण्डेय कृत पुस्तक पूर्वांचल के ब्रह्म वंशज का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं. अशोक शुक्ल ने पुस्तक में संकलित ब्राह्मण के उत्पत्ति के इतिहास को नई पीढ़ी के लिये अनुकरणीय बताया।

उन्होंने कहा कि अपने धर्म, जाति और देश के प्रति सभी को प्रेम होना चाहिए। साहित्य जगत के लोग ही समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। साहित्यकार कमलेश पांडेय व्यस्त जीवन और विषम परिस्थिति में रहते हुए भी पूर्वांचल के ब्रह्म वंशज नामक पुस्तक की उत्कृष्ट रचना की है। इसमें ब्राह्मणों की उत्पत्ति का संपूर्ण इतिहास संजोने का अनोखा प्रयास किया गया है। इससे नई पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आज के भौतिकवादी दौर में हम अपने कुलीन पंरपरा और पुरखों को भूलते जा रहे हैं। नई पीढ़ी के लोग अपने गोत्र तक नहीं जान पा रहे हैं। ऐसे में यह पुस्तक हमें अपने संस्कार और कुलीनता का बोध कराएगी। पुस्तक में ऋषि परंपरा से लेकर ब्राह्मणों के विस्तार का पूरा उल्लेख किया गया है। उन्होंने एक हजार पुस्तक के वितरण का आर्डर भी किया है। विशिष्ट अतिथि ब्राह्मण महासभा के महामंत्री ने भी कमलेश की कृति की सराहना की। उन्होंने पुस्तक के प्रसार पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन आदर्श शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने किया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने कमलेश पाण्डेय की कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘पूर्वांचल के ब्रह्य वंशज’ आज के युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। अंत में साहित्यकार कमलेश पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार जताया। इस मौके पर प्रदीप चंद्र पाण्डेय, पुनीत ओझा, विनोद उपाध्याय, अवधेश तिवारी, मजहर आजाद, रमेश चंद्र मिश्र, प्रमोद श्रीवास्तव, देवेन्द्र पाण्डेय, जय प्रकाश उपाध्याय, अनुराग श्रीवास्तव, वशिष्ठ पाण्डेय, करूणेश पांडेय रिंकू, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय, राम विनय पाण्डेय एवं राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
ब्राह्मण महासभा ने बुक की 1000 प्रतियां
राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक कुमार शुक्ल ने पुस्तक की उपयोगिता को देखते हुए कम से कम 1000 परिवारों में वितरित करने के उद्देश्य से एक हजार प्रतियां बुक करा दीं। कमलेश पाण्डेय इंदौर में दैनिक जागरण / नई दुनिया में समाचार सम्पादक हैं। ये बस्ती के ही रूधौली नगर पंचायत के निवासी हैं। पुश्तैनी रुप से तिलौली डिड़ई सिद्धार्थनगर के निवासी हैं। पत्रकारिता की शुरुआत भी इन्होंने बस्ती से ही की। कमलेश पाण्डेय का मानना है कि ‘पूर्वांचल के ब्रह्म वंशज ‘ पुस्तक ब्राह्मण समाज के बारे में जहां तहां बिखरे तथ्यों का संग्रह और सम्पादन है। पुस्तक का उद्देश्य ब्राह्मण समाज की नई पीढ़ी को उनकी जड़ों के बारे में जानना और समझना है।
कृपाल आश्रम में 8 ने किया रक्तदान
बस्ती। शनिवार को सावन कृपाल रूहानी मिशन द्वारा कृपाल आश्रम मंगलबाजार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 8 लोगों ने रक्तदान किया।

सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष तीरथ दास नेे बताया कि मिशन द्वारा मानवता की सेवा के लिये रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। सचिव चेतन आनन्द ने कहा कि रक्तदान के द्वारा हम संकट के समय लोगों की जान बचाकर पुण्य के भागी बनते हैं। रक्तदान शिविर में अरविन्द पाल सिंह, वृजेश आनन्द, काजल लखमानी, दीपक कुमार, गौरी बाधवानी, राहुल साहू, पन्नालाल आदि ने अपना रक्त दिया। रक्तदान करने वालों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिविर को सम्पन्न कराने में बस्ती चेरीटेबल ब्लड बैंक के मुकेश गौतम, जितेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार आदि ने योगदान दिया।




