
बस्ती (उ.प्र.)। स्थानीय नवयुग मेडिकल सेण्टर में चिकित्सकों की टीम ने एक दुर्लभ न्यूरो सर्जरी करके एक्स्ट्रा ड्यूरल हेमरेज से बालक की जान बचा ली। बालक के अभिभावक ने इस सफल न्यूरो सर्जरी के लिये चिकित्सकों की टीम को धन्यवाद देते हुये उनके प्रति आभार जताया है। मेडिकल सेण्टर के सर्जन डा. अभिजात कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है। यहां अब न्यूरो की समस्या से निपटने के बेहतर विकल्प उपलब्ध है।

यह सर्जरी अपने आप मे काफी क्रिटिकल थी। इस सफलता को हम नवयुग मेडिकल सेन्टर की खास उपलब्धि मान रहे हैं। न्यूरो सर्जन डा. आदित्यधर द्विवेदी ने बताया कि छत से गिरने के बाद बच्चे के दिमाग मे खून जम गया था। वक्त बहुत ही कम था। लखनऊ पहुंचकर उसे अस्पताल मे एडमिट करने तक गोल्डन आवर समाप्त हो जाता। ऐसे मे कुछ भी हो सकता थां। टीमवर्क ने दुलर्भ न्यूरो सर्जरी कर बच्चे को नया जीवन दिया है। शहर के धर्मशाला रोड निवासी सुशील पाण्डेय ने बताया कि उनका बेटा क्रिकेट खेलते समय घर की छत से आंगन मे गिर गया था। उसे सिंर मे गंभीर चोटें आई थीं।

मामला न्यूरो से सम्बन्धित था और काफी गंभीर हो चुका था। लखनऊ मे अस्पतालों से संपर्क करने पर सर्जरी का खर्च 8 से 10 लाख रूपया बताया गया। सुशील पाण्डेय ने बताया कि एक और परामर्श लेने के लिये नवयुग मेडिकल सेन्टर के सर्जन डा. दिव्यजात से सम्पर्क किया। उनकी टीम ने सर्जरी की सलाह दी। सहमति लेने के उपरान्त मेडिकल सेन्टर के डायरेक्टर डा. अभिजात कुमार, न्यूरो सर्जन डा. आदित्यधर द्विवेदी, डा. सर्वेश और दिव्यजात कुमार, आशुतोष श्रीवास्तव की टीम ने सर्जरी की, जो सफल रही।
उन्होने कहा बस्ती मे अब न्यूरो की समस्याओं का निदान होने लगा है। लखनऊ जाने से पहले एक बार नवयुग मेडिकल सेन्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिये। चिकित्सकों की टीम ने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
भगवान परशुराम के शक्ति की क्षति नहीं होती : कैप्टन कृष्ण चन्द्र पाठक, भगवान परशुराम जयंती पर गोष्ठी, भण्डारे में उमड़े लोग
बस्ती (उ.प्र.)। रविवार को हर्रैया तहसील क्षेत्र के केनौना चौराहे के निकट बहुजन समाज पार्टी के भावी प्रत्याशी कैप्टन कृष्ण चन्द्र पाठक के संयोजन में 6धूमधाम से मनाई गई और विशाल भण्डारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

कैप्टन कृष्ण चन्द्र पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्म वैशाख मास की शुक्ल तृतीया को हुआ था। इस दिन अक्षय तृतीया भी मनाई जाती है। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण भगवान परशुराम के शक्ति की क्षति नहीं होती । कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। भाजपा के पूर्व विधायक सी.ए. चन्द्र प्रकाश ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समाज के लिए काम करना चाहिए। भगवान परशुराम के पद चिह्नों में चलते हुए मांस-मदिरा व नशा से कोसों दूर रहें। समाज के लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति गरीबों की मदद करें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से दयाशंकर मिश्र, प्रवीण पाठक, रमेश कुमार शुक्ल के साथ ही बड़ी संख्या में संत समाज, स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी शामिल रहे। भजन कीर्तन ने मन मोह लिया।





