
वृंदावन (उ.प्र.)। स्थानीय बांके बिहारी मंदिर के निकट यमुना नदी में उस वक्त एक बड़ा हादसा हो गया, जब पर्यटकों से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। इस दुर्घटना में 10 लोगों की डूबकर मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए। मरने वालों में 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। सभी पर्यटक पंजाब से आए हुए थे।

जिला प्रशासन के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट के पास हुआ, जो प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से लगभग 2.5 किलोमीटर दूर है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उस समय तेज हवा चल रही थी, जिसकी रफ्तार करीब 31 किलोमीटर प्रति घंटा थी। एक पर्यटक ने बताया कि स्टीमर नदी के बीच में अचानक असंतुलित हो गया और तेज हवा के कारण उसकी गति बढ़ गई। इसी दौरान वह पीपा पुल से टकरा गया और पलट गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय गोताखोरों की एक टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें करीब 50 गोताखोर शामिल रहे। घायलों को रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम गाजियाबाद से घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। सेना से भी सहायता मांगी गई है। लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है। प्रशासन पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
इस दुर्घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्य को तेज किया जाए तथा घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
इस दुर्घटना में नाव सवार करीब 25 से 30 श्रद्धालु यमुना के पानी में डूब गए। पुलिस की टीम ने गोताखोरों की मदद से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इनमें से एक श्रद्धालु को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। दुखद रूप से, इस हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय ने इसकी पुष्टि की है। वहीं बाकियों की तलाश जारी है।
पंजाब से आया था 150 लोगों का दल
जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि 150 लोगों का दल लुधियाना, पंजाब और मुक्तेश्वर से आया है और ये सभी उनमें ही शामिल थे। बताया गया है जिस नाव में लोग सवार थे वो भी पलट कर डूब गई है और उसकी तलाश भी जारी है। जिसकी यह नाव है वो प्राइवेट नाविक था। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने बिना देर किए बचाव अभियान शुरू कर दिया। दुर्घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, जिससे बचाव कार्य में थोड़ी बाधा आ रही है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और बचाव दल का सहयोग करने की अपील की है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता अनुपम मिश्रा ने कहा है कि 10 अप्रैल 2026 को मथुरा के वृंदावन में केसी घाट के पास यमुना नदी में एक मोटरबोट पलटने से 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत बेहद दुखद है। नाव में पंजाब के लुधियाना से आए 25-30 पर्यटक सवार थे, जो पंटून पुल से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कई लोग लापता हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उन्होंने कहा कि आप लोगों से निवेदन करती हूँ कि भगवान हर जगह कण-कण में हैं, भीड़ के कारण वृन्दावन की हालात बहुत खराब हो रखी है। अपने जान को जोखिम में ना डालें। दर्शन के चक्कर और बाबाओं के लिए अपने और अपने परिवार की जान जोखिम में ना डालें।
सभी मंदिरों भीड़ इतनी रहती है कि सांस घुट सकती है। और यहाँ के गोसाईं सब वीआईपी दर्शन के नाम पर 500,1000 से लेकर 10000 तक लेकर दर्शन कराते हैं। इसलिए सब अपने घर पर रह कर ही पूजा, पाठ, नाम जप करें।





