
बस्ती (उ.प्र.)। शनिवार को बहुजन समाज पार्टी का मण्डल स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक आर.के. पैराडाइज मैरेज हाल रूधौली रोड के सभागार में सम्पन्न हुई। बसपा जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम ने बताया कि कार्यकर्ता बैठक में बूथ स्तर की तैयारियां, एसआईआर, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव आदि पर गहन विचार विमर्श किया गया।

कार्यकर्ता समीक्षा बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये मुख्य मण्डल प्रभारी बस्ती, देवी पाटन मण्डल सुधीर कुमार भारती ने कहा कि बूथ और सेक्टरों को मजबूत कर बसपा आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में जमीनी कार्यकर्ताओं के बूते मजबूत सरकार बनायेगी। कहा कि आगामी 15 मार्च को बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम के जयन्ती अवसर पर लखनऊ के कांशीराम स्मारक स्थल पर लोग उसी तरह से जुटे जिस तरह 9 अक्टूबर की रैली में रेकार्ड बनाया गया था। कहा कि कार्यकर्ता अभी से त्रिस्तरीय पंचायत और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाय और मतदाता सूची की गहन समीक्षा कर खामियों को दूर करायें। समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुये विशिष्ट अतिथि मुख्य मण्डल प्रभारी बस्ती मण्डल के.के. गौतम, उदयभान, संजय धूसिया, लवकुश पटेल, सीताराम शास्त्री, राजेन्द्र गौतम, राजकुमार आर्य आदि ने कहा कि बूथ और सेक्टरों को जमीनी धरातल पर मजबूत करने से ही राजनीतिक, सामाजिक स्तर पर सफलता मिलेगी।

अध्यक्षता करते हुये कल्पनाथ बाबू ने कहा कि मण्डल के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ और सेक्टरों का गठन करने के साथ ही उसे मजबूत बनाये जाने की दिशा में तेजी से प्रयास करना होगा। कहा कि इन्ही समर्पित जमीनी कार्यकर्ताओं के बूते बसपा सूबे में सरकार बनायेगी। मण्डलीय बैठक में सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम और संत कबीर नगर जिलाध्यक्ष झिनकान प्रसाद के साथ ही अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

मण्डलीय बैठक में मुख्य रूप से जब्बार अली, अवनीश कुमार, दिनेश गौतम, अलीम अहमद, यशवन्त निगम, के.सी. मौर्य, अनूप कुमार, राम सरोज, सुरेश चौहान, प्रदीप कुमार, भूपेन्द्र कुमार, नवमी प्रसाद, बच्चूलाल, देशराज गौतम, महेन्द्र कुमार, राजू राव, राना अम्बेडकर,, उमेश चन्द्र विश्वकर्मा, लालचंद निषाद, आशुतोष सिंह, विष्णु आनन्द, महेन्द्र कुमार, जीतलाल, राम सागर, रामचेत निराला, विनय अम्बेडकर, आदित्य राना, अखिलेश कुमार, महेन्द्र, रामलला गौड़, अश्विनी कुमार गौतम, भूपेन्द्र कुमार, अजय कुमार, शिवकुमार, सुरेश चौहान, श्याम भवन बौद्ध, विजय सिंह, लाल बहादुर, सत्य प्रकाश के साथ ही बसपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





