
बस्ती (उ.प्र.)। बस्ती में तैनात पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन का आज शासन द्वारा स्थानान्तरण कर दिया गया। वे अब सहारनपुर के एसपी होंगे। बस्ती में डॉ. यशवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक बस्ती बनाया गया है। ये 2013 बैच के आईपीएस हैं और पशु चिकित्सक भी हैं।
उ. प्र. शासन ने आज 24 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किये हैं। जिसमें अयोध्या, रायबरेली और गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण जिले शामिल हैं। डॉ. यशवीर इसके पहले रायबरेली में एसपी थे। विगत में ये बस्ती मण्डल के सिद्धार्थ नगर जिले में भी पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। ये तेज तर्रार कार्यशैली के लिये जाने जाते हैं।





