
बस्ती (सू.वि. उ.प्र.)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आज 18 जनवरी को जनपद बस्ती के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा आलेख्य मतदाता सूची का पाठन कर नागरिकों को सुनाया गया। इस दौरान बीएलओ के पास फॉर्म–6, 7 एवं 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध रहे, ताकि पात्र नागरिक नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन हेतु आवेदन कर सकें।

कार्यक्रम की निगरानी एवं समीक्षा हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने तहसील बस्ती सदर क्षेत्र अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय–खुटहन, एवं कम्पोजिट विद्यालय बकैनियादीप में किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया तथा पूछताछ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।





