
रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी की बैठक में होम्योपैथ के विस्तार पर जोर
बस्ती (उ. प्र.)। रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी इण्डिया की मण्डलीय बैठक में बस्ती के आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वीके वर्मा को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है और डॉ. शैलेन्द्र कुमार तिवारी (डॉ. एसके तिवारी) को बस्ती का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही डॉ. खुबेर अहमद को सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
पटेल एसएमएच हास्पिटल गोटवा के सभागार में सम्पन्न हुई रिसर्च सोसायटी आफ होम्योपैथी आफ इण्डिया की मण्डलीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सीपी सिंह की मौजूदगी में उक्त चुनाव सम्पन्न हुआ।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सी.पी. सिंह ने होम्योपैथ के विस्तार, चिकित्सकों के सेवा सुविधा में सुधार, पंजीकरण में आने वाली कठिनाईयों को दूर किये जाने, सरकारी अस्पतालों में होम्योपैथिक औषधियों की उपलब्धता आदि के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की।
होम्योपैथ के विस्तार के साथ ही सर्व सम्मति से वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. वी.के. वर्मा को रिसर्च सोसायटी ऑफ होम्योपैथी इण्डिया का मण्डल अध्यक्ष और डॉ. शैलेन्द्र कुमार तिवारी को बस्ती और डॉ. खुबेर अहमद को सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
इसी कड़ी में आगामी 16 एवं 17 अगस्त को पुणे महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कान्फ्रेन्स की रूप रेखा पर विचार किया गया। पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
मण्डलीय बैठक में मुख्य रूप से डॉ. राजेश चौधरी, डॉ. कमल वर्मा, डॉ. अरविन्द प्रकाश गौड़, डॉ. नरेन्द्र चौधरी, डॉ. जी.सी. वर्मा, डॉ. रीतेश चौधरी, डॉ. जे.एल. विश्वकर्मा, डॉ. बी.एल. वर्मा एवं डॉ. राजमणि आदि उपस्थित रहे।