
सोनहा (बस्ती)। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम बनरही जंगल के बाजार पुरवा में आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उक्त आपदा में 15 वर्षीय मोनू पुत्र मनोज व 16 वर्षीय रविन्द्र पुत्र रामजू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भानपुर ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है और स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना उस वक्त हुई जब दोनों लड़के गांव के दक्षिण बाग में आम बीनने गए थे और तभी आकाशीय बिजली के चपेट मे आ गए।
Reported by- shailendra pandey ‘shailesh’