
बस्ती (उ. प्र.)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन का समापन बुधवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के कुशल नेतृत्व में जिले की सभी पाँच विधानसभाओं रुधौली, बस्ती सदर, महादेवा, कप्तानगंज और हर्रैया में सम्मेलन का आयोजन भव्य एवं संगठित रूप से किया गया। विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाकर ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

रुधौली और बस्ती सदर विधानसभाओं में सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को हो चुका था, वहीं बुधवार को महादेवा, कप्तानगंज और हर्रैया में कार्यक्रम सम्पन्न हुए। सम्मेलनों की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। महादेवा विधानसभा के सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर त्रिपाठी, पवन कसौधन एवं पूर्व विधायक रवि सोनकर ने अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कप्तानगंज में जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र, सुशील सिंह एवं चन्द्र प्रकाश शुक्ल ने मार्गदर्शन प्रदान किया। वहीं हर्रैया में वरिष्ठ नेता राम सिंगार ओझा एवं विधायक अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

सम्मेलन के दौरान तीन प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें पहला भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया सकारात्मक परिवर्तन, दूसरा चुनावी रणनीति एवं संगठन का विस्तार एवं तीसरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियाँ रहीं। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित, लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है और कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे इन योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाएं। उन्होंने 2027 में प्रदेश में पुनः भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का लक्ष्य रखते हुए अभी से तैयारी शुरू करने की बात कही। साथ ही कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में अनिल दुबे, चन्द्र शेखर ‘मुन्ना’, के.के. दुबे, बाल कृष्ण तिवारी, उमाशंकर पटवा, अमृत कुमार वर्मा, जटाशंकर शुक्ल, प्रबल मलानी, आनन्द सिंह ‘कलहंस’, विजयभान सिंह, सर्वदेव दुबे, प्रेम प्रकाश चौधरी, श्रीश पाण्डेय, दुर्गेश अग्रहरी, अंकित पाण्डेय, अरविन्द सिंह, राजकुमार शुक्ल, रवि तिवारी, पिन्टू सोनकर, वेद प्रकाश त्रिपाठी, संजय चौरसिया, गंगेश सिंह, गौरव त्रिपाठी, सुनील त्रिपाठी, मनोज पाठक, ओंकार सिंह, लवकुश शुक्ल, राजेश कमलापुरी, जवाहर लाल, मनीष सिंह, शिवचरन जायसवाल, मोहन मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।




Solid article! As someone getting into smart investing, I
really value posts like this. It’s refreshing to see down-to-earth insights instead of empty hype.