
बस्ती (उ. प्र.)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल बस्ती ने स्थानीय अमहट स्थित शिव मन्दिर पर राम चरित मानस के अखण्ड पाठ के साथ नववर्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर फलाहार प्रसाद ग्रहण किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अमर मणि पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष सुभाष शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम की सफलता में सभी व्यापारियों एवं जन मानस ने अपनी पूरी भागीदारी निभाई।
सुभाष शुक्ल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीवन शैली से प्रेरित होकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश परिषद में लिए गए निर्णय के अनुसार धूमधाम से नववर्ष का स्वागत किया गया।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बस्ती इकाई ने बस्ती जिला प्रशासन के साथ मिलकर नवरात्रि की अष्टमी एवं नवमी के अवसर पर अमहट घाट शिव मंदिर परिसर में भव्य नववर्ष स्वागत समारोह, फलाहार, प्रसाद वितरण, अखण्ड श्रीराम चरित मानस पाठ का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौरी गणेश पूजन तथा आरती से हुआ।
जिलाधिकारी बस्ती रवीश कुमार गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह एवं उपायुक्त वाणिज्य कर उपेन्द्र यादव ने नववर्ष समारोह के लिए बधाईयां दीं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सभी उपस्थित सुधी जनों, माताओं, बहनों एवं बच्चों को फलाहार प्रसाद वितरण किया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा विवेकानन्द मिश्र, अध्यक्ष सहकारी बैंक बस्ती राजेन्द्र नाथ तिवारी, संघ के जिला कार्यवाह नीरज जी एवं नगर संघ चालक सुनील मिश्र जी ने भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम मे जिला विकास अधिकारी, पी डी बस्ती, भूमि संरक्षण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी बस्ती, अमृत वर्मा, पुरोहित श्री, गोपाल जी व गोपेश्वर त्रिपाठी ने भी श्रद्धालुओं को प्रसाद, फलाहार वितरण किया।
अंत में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बस्ती के जिलाध्यक्ष सुभाष शुक्ला ने अभ्यागतों का स्वागत करते हुए ऐसे आयोजन की प्रेरणा देने के लिए मा. मुख्य मन्त्री जी व प्रदेश नेतृत्व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ऐसे कार्यक्रम के आयोजन का सौभाग्य पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। श्रद्धालुओं को फलाहार कराना सौभाग्य का काम है।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर मणि पाण्डेय, के साथ जयेश सिंह मुन्ना, सरदार प्रभुप्रीत सिंह, महेंद्र पाण्डेय, डॉ. वीरेंद्र त्रिपाठी राम विनय पाण्डेय, बृजेश प्रताप सिंह मुन्ना, विवेक सिंह सोनू, राकेश त्रिपाठी, इन्द्र भुजा पांण्डेय, हरिओम प्रकाश लल्ला, अयोध्या प्रसाद, वीरेन्द्र, रमेश सिंह नारायण, राजेश चित्रगुप्त, राजीव पाण्डेय, लालजी शुक्ल, आलोक कुमार दुबे, गिरधारी साहू एवं सतपाल टीटू आदि पूरी भागीदारी निभाई।