बस्ती (उ.प्र.)। युवाओं को रोजगार के अवसरों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती एवं चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय मथौली बनकटी बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक- 02 नवम्बर 2026 को प्रात : 09 बजे से चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय मथौली बनकटी बस्ती के विद्यालय परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का सकुशल आयोजन किया गया। इस मेले में 18 प्रतिष्ठित कंपनियों ने अपने-अपने लगभग 1200 विभिन्न पदों पर भर्ती करने हेतु आई थी।
इस रोजगार मेला में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक माननीय श्री रवि सोनकर ,,श्री रामायण रघुनाथ सिंह बनकटी ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि ,श्री डॉ अनिल मौर्य प्रबन्धक , श्री जगदीश शुक्ला वरिष्ठ समाजसेवी ,डॉ नीलम मौर्य, निदेशक चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय मथौली बनकटी बस्ती ,डॉ सुनील कुमार गौतम उप प्राचार्य व श्री अंकित पाण्डेय, डॉ अनीता मौर्य प्राचार्य ,श्रीमती सरोज मौर्य श्री चन्द्र कान्त सिंह ,सहायक निदेशक सेवायोजन बस्ती, श्री अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी बस्ती व श्रीमती अंजलि शर्मा सहायक सेवायोजन अधिकारी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम शुभारंभ किया | पूर्व विधायक माननीय श्री रवि सोनकर,ने अपने उद्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को बेहतर रोजगार दिलाना वर्तमान सरकार का लक्ष्य है और उसी के परिपेॖक्ष्य में यह वृहद रोजगार मेला आयोजित किया गया है उन्होंने सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों को आयोजन करने हेतु सराहना व प्रशंसा व्यक्त किया तथा उपस्थित प्रतिभागी अभ्यार्थियों को उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की| वरिष्ठ समाजसेवी श्री जगदीश शुक्ला जी ने उपस्थित अभ्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व आयोजक मंडल को बधाई दी। श्री रामायण रघुनाथ सिंह जी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में इस तरह के आयोजन की प्रशंसा ब्यक्त किया।प्रबन्धक डॉ अनिल मौर्य जी ने अपने संबोधन में अभ्यर्थियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छा मौका है कि जब अभ्यर्थीअपने ही क्षेत्र में साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। श्री चन्द्र कांत सिंह सहायक निदेशक ने प्रतिभागी अभ्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेला पूरी तरह से नि:शुल्क है अभ्यर्थीगण अपने शैक्षिक योग्यता के अनुसार अलग-अलग कंपनियों के आवंटित कक्ष में अपने-अपने बायोडाटा के साथ इंटरव्यू के माध्यम से चयन हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं | इसके उपरांत माननीय अतिथिगणों द्वारा रोजगार मेला में विभिन्न कंपनियों में चयनित लगभग 21 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र / ऑफर लेटर भी वितरित किया गया | डॉ अनिल कुमार मौर्य प्रबंधक चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय मथौली बनकटी बस्ती ने अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया | कार्यक्रम का संचालन रवि पाण्डेय जी ने किया | इस कार्यक्रम के आयोजन में विद्यालय की तरफ से सुनील गौतम,बी.पी . गौतम,श्रृख्ला पाल, ज्योति पाल ,अनुप्रिया मिश्र ,शिखा पाण्डेय ,विजय कुमार यादव ,हिना फिरदौश ,निशा, प्रीती,रिंकी ,अजय,प्रमोद,कृष्ण मोहन, अखंड प्रताप पाल,राजीव ,अंशिका दुबे और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बस्ती की ओर से श्री प्रमोद कुमार प्लेसमेंट इंचार्ज ,श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव श्री वसीम खान ,श्री सतीशंकर मौर्य ,श्री राकेश राय, सुरेश कुमार ,धीरज कुमार आदि मौजूद रहे|
इस कार्यक्रम लगभग 1500 अभ्यर्थियो ने प्रतिभाग किया और 1022 अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों हेतु अगले चरण हेतु शार्टलिस्टेड किया गया।|
भवदीय,
(चन्द्र कान्त सिंह) सहायक निदेशक सेवायोजन बस्ती|


