निःशुल्क प्रेस विज्ञप्ति
अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह(बस्ती क्लब) में आयोजित मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर में उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा किसानों व समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिये चालायी जा रही योजनाओं के तहत 2450 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शमसुल हक के द्वारा उपस्थित लाभार्थियों में कृषि विभाग द्वारा चयनित दो किसानों को कृषि यन्त्र की चाबी राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र दिव्यांगों को मूक बधिर यन्त्र तथा प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी) के लाभार्थियो को डेमो चेक युवा कल्याण विभाग के द्वारा युवकों को खेल किट तथा भूमिहीन परिवार को कृषि पट्टा का प्रमाण पत्र माननीय जनपद न्यायाधीश के द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने समाज के जरूरतमंद लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाये जाने के विभिन्न विभागों के प्रयासों की सराहना करते हुये कहा कि ऐसे आयोजनों में सीधे लाभार्थियों को लाभ प्राप्त होने से न तो सरकारी योजनाओं का उद्देश्य सफल होता है बल्कि जन भागीदारी व जन विश्वास बढ़ जाता है। समारोह के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश महोदय ने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा विभिन्न विभागों के कैम्पों का अवलोकन किया तथा योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का भी फीता काटकर उद्घाटन किया तथा मोबाइल वैन में रक्तदान के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुये इसे जनसामान्य के लिये लाभकारी बताया। मुख्य अतिथि का स्वागत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री देवेन्द्र कुमार व नोडल अधिकारी अपर जिला जज श्री अनिल कुमार ने पुष्प गुच्छ व लाइव प्लांट देकर किया। प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्य समारोह का उद्घाटन माननीय जनपद न्यायाधीश ने उपस्थित अधिकारियों तथा सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात राजकीय इण्टर कॉलेज के बच्चों के द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया गया तथा बेगम खैर इण्टर कॉलेज के बच्चों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में राजकीय इण्टर कॉलेज के बच्चों द्वारा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के संबंध में नाटक प्रस्तुत किया गया जिसे दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया। बाल विवाह व दहेज के विरूद्ध जागरूकता के उद्देश्य से बेगम खैर इण्टर कॉलेज के छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया जिसे दर्शकों के द्वारा करतल ध्वनि से सराहा गया। साइबर अपराधों के संबंध में पुलिस विभाग तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल इंजीनियरिंग कॉलेज के द्वारा साइबर अपराधों के रोकथाम व निवारण के संबंध में जागरूक किया गया। कौशल विकास विभाग द्वारा भी कौशल विकास के संबंध में जानकारी प्रदान की गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने मेगा शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुये कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन तथा माननीय उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्री राम मनोहर नारायण मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा मध्यस्थता प्रणाली, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, स्थायी लोक अदालत तथा गरीब व कमजोर वर्ग को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला कारागार में ऐसे निरूद्ध बन्दी जिनके पास निजी अधिवक्ता नहीं है उन्हें निःशुल्क विभिन्न न्यायालय में कुशल अधिवक्ताओं के द्वारा प्रतिरक्षा की जा रही है। उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत में न केवल न्यायालयों में लंबित वादों का निपटारा किया जा रहा है बल्कि विभिन्न बैंकों के द्वारा कृषकों को दिये जाने वाले ऋण को भी सुलह समझौते से निपटाया जा रहा है। उन्होंने आम जनता से संवाद करने व कानूनी जागरूकता के लिये पराविधिक स्वयं सेवकों की विभिन्न महत्तवपूर्ण स्थानों पर तैनाती की गयी है।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार जनपद न्यायाधीश महोदय ने प्रदान किया। कृषि विभाग द्वारा दो कृषक लाभार्थियों को कृषि यन्त्र की चाबी प्रदान किया। विषेश न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) श्री अनिल कुमार ने जनपद न्यायाधीश को स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश आराधना रानी व मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायाधीश श्री मोहम्मद रिवानुल हक तथा सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमाशंकर पाण्डेय व महामंत्री राजेश सिंह को जनपद न्यायाधीश महोदय के द्वारा स्मृति चिन्ह भेट किया गया।
इस अवसर पर अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम श्री कमलेश कुमार, विशेष न्यायाधीश(एस.सी./एस.टी.) श्री राम करन यादव, विशेष न्यायाधीश(ई.सी. एक्ट) प्रमोद कुमार गिरि, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी. प्रथम श्री विराट शिरोमणी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी. द्वितीय श्रीमती मीनाक्षी सोनकर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री संदीप सिविल जज सिनियर डिविजन सबिहा खातून, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्री राज बाबू, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय आरिफ अहमद अंसारी, प्रथम अपर सिविल जज सीनियर डिविजन अभिषेक जायसवाल, सिविल जज सीनियर डिविजन श्री शुभम द्विवेदी, सिविल जज (जू.डी.) स्नेहिल श्रीवास्तव, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, तनय आकाश, सिविल जज(जू.डी.) आभा रानी, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय सुश्री अंकिता, न्यायिक मजिस्ट्रेट (महिलाओं के विरूद्ध अपराध) श्री पीयूष कुमार, अपर सिविल जज प्रथम श्रेयांश श्रीवास्तव, सिविल जज (जू.डी.) /एफ.टी.सी जान्हवी त्रिपाठी सहित अन्य न्यायिक अधिकारी, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल श्री कौशल किशोर श्रीवास्तव, डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल श्री शैलजा कुमार पाण्डेय व असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल श्री नीतिश कुमार श्रीवास्तव, पराविधिक स्वयं सेवक, सम्मानित अधिवक्ता, पत्रकारगण व कर्मचारीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में अपर जिला जज पाक्सो अधिनियम एवं नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों व नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक श्री आनन्द कुमार गुप्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव निगम, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक आलोक कुशवाहा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी व अन्य विभाग के अधिकारियों के कर्मचारियों के सहयोग के लिये आभार व्यक्त करते हुये सभी अथितियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन राजकीय इण्टर कॉलेज की प्रवक्ता श्रीमती मानवी सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय गान का गायन किया गया। तत्पश्चात शिविर का समापन किया गया।
(देवेंद्र कुमार-प्रथम)
सचिव(पूर्णकालिक)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,
बस्ती


